आठवें महीने में क्या करना चाहिए?pregnancytips.in

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 13:36

गर्भावस्था के आठवें महीने में लक्षण | 8 Mahine Ki Pregnancy

गर्भ में बच्चे के बढ़ने के कारण आठवें महीने में आपको कई अहम लक्षण देखने को मिलेंगे। इस दौरान, आपको नीचे दिए गए लक्षण नजर आ सकते हैं :

सांस लेने में तकलीफ : जैसे-जैसे गर्भाशय बढ़ता है, फेफड़े सिकुड़ने लगते हैं। इस वजह से गर्भवती को सांस फूलने की समस्या हो सकती है, लेकिन इस समस्या से आपको शिशु के स्वास्थ्य को लेकर घबराना नहीं चाहिए। प्लेसेंटा के जरिए शिशु को गर्भ में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन मिलती है, जिससे वह ठीक से सांस ले पाता है।

पीठ दर्द : गर्भावस्था और पीठ दर्द का चोली-दामन का साथ है। गर्भाशय बढ़ने के कारण गर्भवती को अक्सर पीठ दर्द की समस्या से जूझते पाया जाता है।

स्तनों से रिसाव : गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में स्तनों से गाढ़ा और पीले रंग का स्राव निकलने लगता है, जिसे ‘कोलोस्ट्रम’ कहते हैं। दिन में किसी भी समय यह रिसाव हो सकता है, जो सामान्य होता है। जैसे-जैसे प्रसव का समय नजदीक आता है यह रिसाव रंगहीन होने लगता है।

ब्रेक्सटन हिक्स : यह प्रक्रिया गर्भावस्था के सातवें महीने से शुरू होती है और आठवें महीने में भी जारी रहती है। इसमें आपको गर्भाशय की मांसपेशियों में कसाव महसूस होगा। ब्रेक्सटन हिक्स 30 सेकंड से एक मिनट तक हो सकता है।

बवासीर : कई गर्भवती महिलाओं को आठवें महीने में कब्ज के कारण बवासीर हो जाती है। इसके अलावा, बढ़ते गर्भाशय के कारण नीचे की नसों में सूजन आ जाती है, जिससे बवासीर होने का खतरा बढ़ जाता है।



प्रेगनेंसी के आठवें महीने में शरीर में होने वाले बदलाव | pregnancy ka 8 va mahina or badlav

गर्भावस्था के आठवें महीने में आपको नीचे बताए गए शारीरिक बदलाव दिखाई दे सकते हैं :

गर्भावस्था के आठवें महीने तक शिशु लगभग पूरी तरह विकसित हो चुका होता है। बढ़ते गर्भाशय से जब मूत्राशय पर दबाव पड़ेगा, तो ऐसे में आपको बार-बार पेशाब जाने की इच्छा महसूस हो सकती है।

रात में बार-बार पेशाब लगने के कारण उठने से आपको नींद की समस्या भी हो सकती है।

इसके अलावा, गर्भाशय बढ़ने के कारण पेट के निचले हिस्से में स्ट्रेच मार्क्स के निशान नजर आ सकते हैं।

कुछ महिलाओं की त्वचा पर नसें उभरी हुई नजर आती हैं, इसे ‘वेरिकोज वेन’ कहा जाता है।



गर्भावस्था के आठवें महीने में बच्चे का विकास और आकार

इस महीने तक शिशु का काफी हद तक विकास हो जाता है। इतना ही नहीं अब शिशु बाहर की आवाजों पर किक मारकर प्रतिक्रिया भी देता है। अब वो हिचकियां भी ले सकता है। इसलिए, यही वो समय है जब आप बाहर से ही अपने बच्चे से बातें कर सकते हैं और उससे मधुर रिश्ता बना सकते हैं। जानिए, आठवें महीने तक शिशु का गर्भ में कैसा विकास होता है :

शिशु की आंखें और पलकें पूरी तरह बन जाती हैं और वो अब आंखें खोल सकता है।

शिशु के फेफड़े और अधिक विकसित हो जाते हैं।

इस महीने तक शिशु के सिर पर बाल आ जाते हैं।

शिशु के मस्तिष्क का तेजी से विकास इसी महीने से शुरू होता है। इस दौरान न्यूरॉन्स तेजी से बढ़ते हैं।

अगर गर्भ में लड़का है, तो जननांग का बाहर की ओर विकास शुरू हो जाएगा, वहीं शिशु लड़की है, तो योनि का विकास इस महीने तक हो जाता है।

इस महीने यानी 30वें सप्ताह तक शिशु की लंबाई लगभग 14 इंच हो जाती है और उसका वजन करीब 1133 ग्राम के आसपास हो सकता है (1)।



गर्भावस्था के आठवें महीने में देखभाल

बेशक, गर्भावस्था का आखिरी समय काफी नाज़ुक होता है, इसलिए इस दौरान गर्भवती की खास देखभाल होना जरूरी है। गर्भवती महिला की जीवनशैली कैसी है, उसका खान-पान कैसा है, ये सब गर्भवती और होने वाले शिशु पर सीधा असर डालता है। ऐसे में सही देखभाल जरूरी है। जब बात आई है देखभाल की, तो सबसे पहले सवाल आता है सही खान-पान का। बेहतर है कि गर्भावस्था के दौरान महिला अपने डॉक्टर से डायट चार्ट बना लें।


गर्भावस्था के आठवें महीने में आहार- खाएं ये चीजें

विटामिन और खनिज से भरपूर खाद्य पदार्थ : हालांकि, यह गर्भावस्था की आखिरी तिमाही है, इसलिए ऐसा भोजन जरूरी है, जिसमें भरपूर रूप से विटामिन और खनिज हों। आप आयरन और कैल्शियम का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, क्योंकि डिलीवरी के दौरान खून बहता है और खून की कमी न हो, इसलिए आपको आयरन का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स व डेयरी उत्पाद अपने खान-पान में शामिल कर सकती हैं।

कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा से युक्त खाद्य पदार्थ : इस दौरान कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा से युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। इसके लिए बीन्स, मीट, टोफू, चिकन, दूध, अंडा, कम मरकरी वाली मछली, सोया दूध, आलू, शकरकंद व सूखे मेवे का सेवन करें।

फाइबरयुक्त भोजन : गर्भावस्था के इस महीने में फाइबर युक्त भोजन खाना जरूरी है। इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए आप ओट्स, फल, गेहूं के आटे की ब्रेट, एवोकाडो व हरी सब्जियों का सेवन करें।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info