क्या प्लेसेंटा बच्चे का लिंग तय करती है?pregnancytips.in

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

क्या आप वास्तव में शिशु के लिंग का चयन कर सकती हैं?
नहीं। आपका शिशु बेटा होगा या बेटी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पति का कौन सा शुक्राणु आपके डिंब को निषेचित (फर्टिलाइज) करता है।

पुरुषों के गुणसूत्रों में 'X' (एक्स) वंशाणु (जीन) और 'Y' (वाई) वंशाणु (जीन) होते हैं। यदि आपके डिंब को फर्टिलाइज करने वाले शुक्राणु में एक्स जीन है, तो आप बेटी को जन्म देंगी। यदि शुक्राणु में वाई जीन है, तो आप बेटे को जन्म देंगी।

मगर, जब से गर्भाधान होता आ रहा है, तब से ही महिलाएं लड़की या लड़का पैदा करने की संभावनाएं बढ़ाने के बारे में अपने सुझाव साझा करती आई हैं। दुनियाभर के कुछ सबसे लोकप्रिय मिथकों को यहां दिया गया है।
कहा जाता है कि आपके गर्भ में लड़की होने की संभावना ज्यादा है, यदि....

आप अपने मासिक चक्र में डिंबोत्सर्जन (ओव्यूलेशन) से कुछ दिन पहले संभोग करती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि महिला गुणसूत्र वाले शुक्राणु को अधिक मजबूत माना जाता है, और इसलिए वह पुरुष शुक्राणु की तुलना में ज्यादा समय तक जीवित रहता है। पुरुष गुणसूत्रीय शुक्राणु डिंब तक पहुंचने से पहले ही मर जाता है।
आपके पति आपसे पहले चर्मोत्कर्ष पर पहुंचते हैं।
आप नियमित संभोग करते हैं, ताकि पति के शुक्राणुओं की संख्या कम हो सके। इससे महिला गुणसूत्रीय शुक्राणु के डिंब के पास पहले पहुंचने के अवसर बढ़ जाते हैं।
आप अधिक गहराई वाला भेदन नहीं करते।
डिंबोत्सर्जन (ओव्यूलेशन) से चार से पांच दिन पहले आप असुरक्षित यौन संबंध बनाना बंद कर देते हैं, ताकि पुरुष गुणसूत्रीय शुक्राणु के डिंब तक पहले पहुंचने की संभावना कम की जा सके।
आपके पति तंग अंडरवियर और पैंट पहनते हैं, जिससे उनके जननांग का तापमान बढ़ा हुआ रहता है (हालांकि यह उनकी सामान्य प्रजनन क्षमता के लिए अच्छा नहीं है!)।
आपने प्रेम-संबंध बनाने की पहल की।
आपने दोपहर में प्रेम संबंध बनाए।
आप सम (ईवन) दिनों में संभोग करते हैं।
आपने एक लकड़ी की चम्मच अपने पलंग के नीचे और गुलाबी रिबन अपने तकिये के नीचे रखा हो।
आप काफी मात्रा में दूध और डेयरी उत्पादों जैसे कि चीज़/पनीर और दही का सेवन करती हैं। साथ ही आप नमकीन खाद्य पदार्थों, चावल, पास्ता, कुछ विशिष्ट सब्जियां, मिनरल वाटर, सीमित मात्रा में मांस और आलू का सेवन भी करती हैं। मगर वाइन और बीयर, ताजा फल, पालक, टमाटर, मशरुम, चॉकलेट, कॉफी और चाय नहीं लेती हैं।

कहा जाता है कि आपके गर्भ में लड़के के होने की संभावना ज्यादा है, यदि...

आप अपने डिंबोत्सर्जन के दिन संभोग करती हैं, क्योंकि माना जाता है कि पुरुष गुणसूत्रीय शुक्राणु डिंब के पास जल्दी पहुंचता है।
आप अपने पति से पहले चर्मोत्कर्ष पर पहुंच जाती है, क्योंकि इससे एल्कालाइन तरल निकलता है। माना जाता है कि, योनि की प्राकृतिक अम्लता की तुलना में यह तरल पुरुष शुक्राणु के प्रति अधिक उदार होता है।
संभोग के दौरान गहराई वाला भेदन करते हैं, जैसे कि पीछे से किया जाता है।
आपके पति के शुक्राणुओं की संख्या (स्पर्म काउंट) काफी ज्यादा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि महिला शुक्राणु, पुरुष शुक्राणु की तुलना में अधिक प्रबल व तंदुरुस्त होते हैं। ऐसे में यदि शुक्राणुओं की संख्या ज्यादा होगी, तो पुरुष शुक्राणु के डिंब तक पहले पहुंचने की संभावना ज्यादा होगी।
आप ओव्यूलेशन से एक हफ्ता पहले प्रेम संबंध बनाना बंद कर देती हैं और उसके बाद केवल एक बार डिंबोत्सर्जन के दिन संभोग करती हैं, ताकि शुक्राणुओं की संख्या ज्यादा रहे।
आपके पति ने संभोग करने की पहल की।
आप रात को संभोग करते हैं।
आप महीने के विषम (ऑड) दिनों में प्रेम संबंध बनाते हैं।
आपके पति ढीली अंडरवियर जैसे कि बॉक्सर शॉर्ट्स या ढीली-ढाली पैंट पहनते हैं जिससे जननांगों का तामपान कम रहे।
आप मीठे खाद्य पदार्थ, काफी सारा मांस, मछली, मैदा, पास्ता, ताजे फल, कुछ विशेष सब्जियां खाती हैं, मगर दूध और डेयरी उत्पाद जैसे कि दही और चीज़/पनीर, मेवे, चॉकलेट, सीपदार मछली और पूर्ण अनाज की ब्रैड नहीं लेती हैं।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info