पीरियड मिस होने का क्या कारण हो सकता है?pregnancytips.in

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

पीरियड मिस होने के कारण – केवल PCOS नहीं है वजह

क्या अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं? इन कारणों से पीरियड्स देर से आते हैं यहाँ जानिए पीरियड मिस होने के कारण।

पीरियड टाइम से पहले आना और देर से आना दोनों ही परेशानी का कारण हैं। पीरियड्स में देरी होना सामान्य बात हैं। यह परेशानी हर महिला को अपने जीवन में कभी ना कभी होती ही है। जरुरी नहींं की यह प्रेग्नेंसी का ही संकेत हो पीरियड्स लेट आने की वजह और भी बहुत सी होती हैं। आज हम इन ही वजहों पर बात करेंगे।
पीरियड्स में देरी के कारण

क्या अभी तक आपके पीरियड नहींं आये हैं और आप इस बात को लेकर चिंता में हैं। तो चिंता ना करते हुए आपको इसके पीछे के कारणों को जानना होगा तो क्या हैं पीरियड्स मिस होने के कारण।

1. तनाव

तनाव पीरियड मिस होने के कारण में से एक हैं। इससे आपका मासिक धर्म लेट हो सकता है या आपको दर्द ज्यादा हो सकता हैं। तनाव ना लें, योग और व्यायाम की मदद लें सकते हैं। अपनी मनपसंद गतिविधि करें आपको ख़ुशी मिलेगी।

2. कम वजन

जिन महिलाओं का वजन कम होता हैं उनके पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि शरीर में पर्याप्त वसा नहींं होती है तो इससे ओव्यूलेशन रुक जाता हैं।

3. अधिक व्यायाम करना

शारीरिक गतिविधि ज्यादा कर लेने से पीरियड्स में योगदान देने वाले हार्मोन प्रभावित हो जाते हैं। तीव्र शारीरिक गतिविधि ना करें।

4. मोटापा

जैसे कम वजन की वजह से हार्मोनल परिवर्तन होते है वैसे ही ज्यादा वजन भी देरी का कारण बनता हैं।

5. रजोनिवृत्ति

मेनोपॉज का समय करीब होने पर पीरियड मिस होने लग जाते हैं।

6. बर्थ कंट्रोल

शायद आपको नहींं पता की बर्थ कंट्रोल से पीरियड कितना लेट हो सकता है। बर्थ कंट्रोल से आपके पीरियड्स टाइम में परिवर्तन आ सकते हैं।

7. गर्भावस्था

यदि आप प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रही हैं और इस दौरान आपके पीरियड्स बंद हो जाते हैं तो गर्भावस्था भी इसका कारण हैं।

8. थायराइड

थायराइड में हार्मोन का स्तर प्रभावित होने की वजह से अवधि में देरी हो सकती हैं।
पीरियड्स में क्या नहींं करना चाहिए

मासिक धर्म के दौरान कुछ चीजों का आपको ध्यान रखना चाहिए नहींं तो इससे परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। जानते हैं पीरियड के समय आपको क्या नहींं करना चाहिए।

1. वैक्सिंग या शेविंग ना करें

टाइम पीरियड में आपको वैक्सिंग या शेविंग बिल्कुल भी नहींं करना चाहिए क्योंकि क्षेत्र संवेदनशील होने वैक्स में आने वाले खिंचाव से आपको और भी ज्यादा तकलीफें हो सकती हैं। शेविंग के कारण कट लग गया तो संक्रमण हो सकता है।

2. नमक का सेवन नहींं करें

इस समय आप नमक ना खाएं ज्यादा नमक खाने से सूजन आ सकती हैं। ऐसे खाने से बचे जिसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती हैं।

3. स्तनों की जांच न कराएं

पीरियड टाइम में हार्मोन में बदलाव आते हैं जिससे की स्तन गांठदार हो जाते हैं। तो इस दौरान स्तन की जांच नहींं करवाना चाहिए।

4. बहुत कॉफी पीना

कैफीन ज्यादा लेने की वजह से आपको दर्द ज्यादा हो सकता हैं। यह स्तनों में कोमलता को भी बढ़ा देती हैं। पीरियड प्रॉब्लम से बचने के लिए कॉफी का सेवन कम करें।

5. असुरक्षित यौन संबंध

पीरियड्स में सेक्स करना सामान्य हैं लेकिन असुरक्षित सेक्स सहीं नहींं हैं। इससे संक्रमण और एसटीडी हो सकता हैं। साथ ही बेबी प्लान नहींं किया हैं तो असुरक्षित सेक्स नहींं करना चाहिए।

ऐसे कैप्सूल हैं जो पीरियड के लिए हैं।
कन्क्लूज़न

बार-बार पीरियड्स लेट करने के उपाय ना करें वरना आपके मासिक धर्म में रुकावटें पैदा हो जाएगी। आज आपने जाना की पीरियड कितने दिन तक रहता है और पीरियड्स में देरी के क्या कारण हैं। ऊपर बताई गई वजह आपकी माहवारी को लेट कर देती हैं।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info