पेट में 6 महीने का बच्चा कितना होता है?pregnancytips.in

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

छह महीने के आखिर तक आपका बच्‍चा 11 से 14 इंच के बीच होगा। उसका वजन भी लगभग 500 ग्राम से 750 ग्राम के आसपास होगा। उसके अधिकांश प्रमुख अंग बन चुके हैं और काम कर रहे हैं।

गर्भावस्था के छठे महीने में बच्चे का विकास और आकार

गर्भ में बच्चे के विकास को महसूस करना सबसे सुखद अनुभव होता है। जैसे-जैसे बच्चे का विकास होता है, उसकी हलचल शुरू जाती है। गर्भ में बच्चे की हलचल उसके आने की उत्सुकता को और बढ़ा देगी। यहां जानिए कि गर्भावस्था के 6 महीने में बच्चे की स्थिति क्या होती है :

इस दौरान न केवल बच्चे का वजन, बल्कि लंबाई भी बढ़ती है।

त्वचा के नीचे बने रक्त वाहिकाओं की वजह से शिशु की त्वचा गुलाबी हो जाती है।

फेफड़ों के परिपक्व होने में अभी समय है।

इस समय बच्चा बहुत सक्रिय होगा और जल्द ही बाहर की आवाजों पर प्रतिक्रिया देगा। इस महीने के अंत तक बच्चे की उंगलियां और नाखून विकसित होते हैं और अल्ट्रासाउंड के माध्यम से दिखाई देते हैं।

संभव है कि अल्ट्रासाउंड में आपको बच्चा अंगूठा चूसता दिखाई दे।

इस महीने के अंत तक शिशु का सिर शरीर के अन्य अंगों मुकाबले अब भी बड़ा होता है।

छठे महीने के अंत तक शिशु का वजन 900 ग्राम के करीब और उसकी लंबाई 12 इंच के आसपास हो सकती है (8)।

गर्भावस्था के छठे महीने में देखभाल

ध्यान रखें कि अब आप एक ऐसे पड़ाव पर हैं, जिसमें आपका शिशु बाहरी गतिविधियों को भी महसूस और सुन सकता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप एक अच्छे वातावरण में रहें। चिंता व परेशानी आप दोनों की सेहत के लिए सही नहीं है। गर्भावस्था के छठे महीने में आपको अपनी दिनचर्या से लेकर खानपान तक का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा, नीचे लिखे खानपान को अपने भोजन में शामिल करना होगा। आपको छठे महीने के दौरान और ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

गर्भावस्था के छठे महीने में आहार | Pregnancy Ke 6 Month Me Kya Khana Chahiye

स्वस्थ गर्भावस्था के लिए स्वस्थ खानपान बेहद जरूरी हैं। आप क्या खाती हैं, क्या पीती हैं, उसका सीधा असर आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। इसलिए, आप जो भी खाएं पौष्टिक खाएं। हो सकता है कि आपकी खाने की पसंद में कुछ बदलाव हो। इस दौरान, आपको वह पसंद आ सकता है, जो आपको पहले पसंद नहीं था। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी लें और जल्दी पचने वाला भोजन खाएं।

गर्भावस्था के छठे महीने में क्या खाएं?

संतरे भरपूर मात्रा में खाएं। इसमें विटामिन-सी और फाइबर होता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है।

विटामिन-सी की आपूर्ति के लिए ब्रोकली, टमाटर, दूध, खजूर व मुनक्का का सेवन फायदेमंद होगा।

रात में भोजन ऐसा करें, जिसे पचाने में मुश्किल न हो।

इस अवस्था में कब्ज होना आम है, तो इससे निपटने के लिए फाइबर युक्त आहार का सहारा लें।

इस महीने के दौरान आयरन की कमी होने की आशंका सबसे ज्यादा होती है। इसलिए, आयरन समृद्ध खाद्य पदार्थों के साथ-साथ कुछ आयरन के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

गर्भावस्था के छठे महीने में क्या नहीं खाएं?

कई गर्भवती महिलाओं को अचानक ऑयली फास्ट फूड खाने का मन करता है, लेकिन इस दौरान यह चीजें खाने से बचें। इनके सेवन से चिड़चिड़ापन व थकावट का सामना करना पड़ सकता है।
उच्च मरकरी वाली मछली, कच्चे अंडे व कच्चा मांस न खाएं। यह भ्रूण के विकास में बाधा पहुंचाते हैं।
गर्भावस्था में सॉफ्ट चीज़ खाने से बचें, क्योंकि इसमें इस्तेमाल किया गया दूध पॉश्चयरकृत नहीं होता, जिससे गर्भवती को भोजन विषाक्तता हो सकती है (9)।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info