प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे?pregnancytips.in

Posted on Tue 26th Jun 2018 : 22:59

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें कुछ नुकसान और सावधानियां

गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर का सेवन कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदेह, इसके बारे में पता होना जरूरी है। जानें फायदे और नुकसान
प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें कुछ नुकसान और सावधानियां

अंजीर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। बता दें कि अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में पानी, ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। पर सवाल यह है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाएं अंजीर का सेवन कर सकती हैं? आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्भवती महिलाएं अंजीर का सेवन करती हैं तो इसके क्या क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं। साथ ही अंजीर का सेवन करते वक्त बरतने वाली सावधानी क्या है, इसके बारे में भी जानेंगे।
बता दें कि गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाना सुरक्षित है। यह न केवल गर्भवती महिलाओं की कब्ज की समस्या को दूर करने में उपयोगी है बल्कि इसके अंदर मौजूद फाइबर पेट को भी तंदुरुस्त बनाए रखने में मददगार है। इससे संबंधित कोई भी सामने आई है पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सूखा अंजीर ज्यादा फायदेमंद होता है।

गर्भावस्था में अंजीर का सेवन करने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान यदि अंजीर का सेवन किया जाए तो महिलाओं को कई फायदे हो सकते हैं। यह फायदे निम्न प्रकार हैं-
1 - खून की कमी से बचाव

शरीर में खून की कमी हो जाना यानी एनीमिया की समस्या हो जाना। अगर यह समस्या गर्भवती महिलाओं को हो जाए तो इसके कारण मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि यह कमी आयरन की कमी के कारण होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं की डाइट में भरपूर आयरन होना चाहिए। अंजीर के अंदर विटामिन सी पाया जाता है, जिसके सेवन से शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं एनीमिया की समस्या को अंजीर के सेवन से दूर कर सकती हैं।
2 - हड्डी से संबंधित रोगों से बचाव

हड्डी से संबंधित कई रोगों को दूर करने में अंजीर आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम की भरपूर मात्रा अंजीर के सेवन से प्राप्त की जा सकती है। खासकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या गर्भावस्था में फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अंजीर के सेवन से इस खतरे को कम किया जा सकता है।
3 - कब्ज की समस्या से दिलाए छुटकारा

कब्ज की समस्या से आम लोग काफी परेशान रहते हैं। वहीं गर्भावस्था के दौरान बदलते हार्मोंस, बढ़ता वजन और मूड स्विंग्स आदि कब्ज की समस्या को बढ़ाने में उपयोगी है। बता दें कि अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में महिलाओं के काम आ सकता है।
4 - भ्रूण के विकास में मददगार

जैसे कि हमने पहले भी बताया अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो भ्रूण के विकास में काफी मददगार है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं बच्चे के विकास के लिए अंजीर को अपनी डाइट में जोड़ सकती हैं।
गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाने के नुकसान
किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ अंजीर के साथ भी है। यदि गर्भवती महिलाएं अंजीर का सेवन अत्यधिक रूप में करती हैं तो उनकी सेहत को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

1 - गर्भवती महिलाएं अंजीर के अत्यधिक सेवन के कारण माइग्रेन की समस्या का सामना कर सकती हैं।

2 - यदि गर्भवती महिलाएं अंजीर का सेवन ज्यादा करती हैं तो अंजीर के अंदर पाए जाने वाले पोटेशियम से उन्हें हाइपरकलेमिया की समस्या हो सकती है।

3 - बता दें कि अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है ऐसे में इसका अधिक सेवन दस्त की समस्या के साथ-साथ पेट फूलने की समस्या, पेट में दर्द, पेट में ऐंठन की समस्या का सामना करा सकता है।
अंजीर का सेवन करते वक्त बरतने वाली सावधानी

1 - अंजीर के अंदर प्राकृतिक मीठा होती है। ऐसे में उसके सेवन के दौरान किसी अन्य मिठास को ना जोड़ें।

2 - अंजीर का सेवन पानी से धोकर करें।

3 - गर्भवती महिलाएं दिन में केवल तीन से चार अंजीर का सेवन ही करें।

4 - बासी अंजीर को अपनी डाइट से निकाल दें।

5 - अंजीर के सेवन से एलर्जी महसूस होती है तो तुरंत उसे अपनी डाइट से निकाल दें।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाने से गर्भवती महिलाओं को काफी फायदे होते हैं। लेकिन इसकी अधिकता गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress 5 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info