प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स कब आते है?pregnancytips.in

Posted on Wed 4th May 2022 : 10:18

इसमें कोई शक नहीं प्रेग्नेंसी एक औरत के कई शरीर को कई तरह के बदल देती है। कुछ बदलाव तो ऐसे होते हैं जिसके निशान सालों तक आपके साथ ही रहते हैं। इन्हीं में से एक है प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स। प्रेग्नेंसी के 13वें हफ्ते से लेकर 21वें हफ्ते के बीच स्ट्रेच मार्क्स उभरने शुरू होते हैं और हकीकत यही है कि आप इन स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह से बच नहीं सकतीं। हालांकि इन्हें कम जरूर किया जा सकता है, कैसे यहां जानें....
बढ़े वजन की वजह से होता है स्ट्रेच मार्क्स
पारस हॉस्पिटल गुड़गांव की डॉ अलका क्रिपलानी कहती हैं, स्ट्रेच मार्क एक तरह से घाव का निशान है जो हमारी स्किन के बहुत जल्दी फैलने या सिकुड़ने की वजह से विकसित होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक बढ़े वजन की वजह से महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। करीब 90 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान पेट पर, थाइज पर, हिप्स पर और ब्रेस्ट पर पिंक, रेड, ब्राउन या पर्पल कलर के स्ट्रोक जैसे स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।
इन 5 नैचरल चीजों से दूर हो जाएंगे स्ट्रेच मार्क्स
महिलाओं और लड़कियों में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या काफी आम है और इन्हें दूर करने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन सबसे सेफ और बेस्ट हैं नैचरल तरीके। आइए जानते हैं कि वे कौन सी नैचरल चीजें हैं, जिनसे स्ट्रेच मार्क्स दूर हो सकते हैं:
aloe-vera

ऐलोवेरा को स्किन का बेस्ट फ्रेंड कहा जाता है क्योंकि स्किन संबंधी हर प्रॉब्लम का इलाज लगभग ऐलोवेरा से संभव है। ऐलोवेरा स्किन टिशूज़ को जेनरेट करने में मदद करता है। इसमें हीलिंग (healing) और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करती हैं।
chamomile-tea

मानो या न मानो लेकिन कैमोमाइल चाय भी स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद करती है। दरअसल कोई भी ऐसी चीज़, जिसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती हैं, वह स्किन संबंधी हर प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करती है, फिर चाहे वह स्ट्रेच मार्क्स हो या फिर दाग-धब्बे।
lemon

नींबू में इतने गुण हैं कि आप इनका अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ाने और दाग-धब्बों को दूर करने के अलावा इसकी मेडिसिनल वैल्यू भी है। इसके अलावा नींबू स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में भी मदद करता है। दरअसल नींबू नैचरल ब्लीचिंग एजेंट होता है क्योंकि इसमें सिट्रिक ऐसिड भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए जब इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाया जाता है, तो वे धीरे-धीरे हल्के होते चले जाते हैं और फिर खत्म हो जाते हैं।
coconut-oil

नारियल का तेल भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। रोज़ाना नारियल के तेल से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मालिश करने से वक्त के साथ वे ढल जाएंगे। नारियल तेल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जो स्किन में अब्ज़ॉर्ब हो जाती हैं और स्किन संबंधी किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने में मदद करती हैं।
exercise

इन नैचरल चीजों के अलावा एक्सर्साइज़ भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में हेल्प करती है। स्ट्रेच मार्क्स का कारण मोटापा भी है। इसलिए एक्सर्साइज़ करेंगे तो फिट रहेंगे और कभी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या भी नहीं होगी।

स्ट्रेच मार्क आने में जीन्स का अहम रोल
हर महिला का स्किन टेक्सचर और स्किन की फ्लेक्सिबिलिटी अलग-अलग तरह की होती है। यही वजह है कि कई बार महिलाओं में कम वेट गेन के बाद भी ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। साथ ही स्ट्रेच मार्क्स आने में जीन्स का भी अहम रोल होता है। इसके अलावा वैसी महिलाएं जिनके स्किन का कलर फेयर है यानी गोरी महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स ज्यादा दिखते हैं। तो वहीं, वैसी महिलाएं जो प्रेग्नेंसी के दौरान जरूरत से ज्यादा वेट गेन कर लेती हैं उनमें भी स्ट्रेच मार्क्स ज्यादा उभर सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का तरीका
- वेट को कंट्रोल में रखें
- हाइड्रेटेड रहें, जितना हो सके पानी और लिक्विड का सेवन करें
- पोषक तत्वों से भरपूर डायट लें डिसमें विटमिन सी और डी शामिल है
- ऐसी चीजें खाएं जिसमें जिंक की मात्रा अधिक हो

- मॉइश्चाइजर, नारियल तेल और इसेंशल ऑइल की मदद से स्ट्रेच मार्क के असर को कम कर सकती हैं
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

solved 5
wordpress 2 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info