मोटी सफेद स्राव कारण?pregnancytips.in

Posted on Wed 6th Mar 2019 : 07:10

योनि से होने वाला स्राव - Vaginal Discharge महिलाओं को होने वाला स्राव - Female Discharge

अधिकांश महिलाओं में योनि स्राव एक सामान्य घटना है। अधिकांश समय इसका कोई महत्व नहीं है, लेकिन अगर ऐसा लगातार होता रहता है या इसके कारण असुविधा होती है, तो आगे इसकी जाँच और उपचार करवाना आवश्यक हो सकता है। असामान्य स्राव के सामान्य कारणों का उल्लेख नीचे किया गया हैं।
In this article

योनि स्राव का सामान्य कारण क्या हैं?
योनि से स्राव होने पर मुझे क्या करना चाहिए?
योनि स्राव का उपचार क्या है?

योनि स्राव का सामान्य कारण क्या हैं?
शारीरिक

यह आपकी सामान्य मासिक अवधि (मासिक चक्र) से जुड़े आपके स्राव में होने वाले बदलावों को सूचित करता है। आपके द्वारा एक अंडे (14 दिन के आसपास) का उत्पादन करने के बाद, आप यह देख सकती हैं कि आपकी योनि में बहुत अधिक श्लेष्म मौजूद है। यह आम तौर पर तब तक जारी रहता है जब तक आपकी अवधि शुरू नहीं होती है। यह सामान्य है और ऐसा आपके शरीर में हार्मोन के कारण होता है। इस तरह का निर्वहन आमतौर पर स्पष्ट होता है और इसमें बदबूदार गंध नहीं होता है।

इसी तरह, जब आप गर्भवती होती हैं, तो आपके शरीर में यही हार्मोन बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होता हैं। कई महिलाओं को उनकी गर्भावस्था के दौरान एक भारी सामान्य स्राव देखने को मिलता है। हार्मोन के साथ कुछ गर्भनिरोधक आपके शरीर में अधिक स्राव उत्पन्न कर सकता हैं।

कुछ महिलाएँ जानती हैं कि सेक्स के बाद एक या दो दिन तक उन्हें स्राव होता है। अगर योनि के अंदर उनका पुरूष साथी | निकालता | (वीर्य स्खलित करता) है, तो उसका अधिकांश वीर्य से योनि-स्राव के रूप में योनि से बाहर निकल जाता है, जब तक कि वह कंडोम का इस्तेमाल नहीं करता है। योनि ग्रंथियाँ सेक्स के दौरान भी तरल पदार्थ उत्पन्न करती हैं।

छोटे बच्चियों में, स्राव (और कभी-कभी रक्त-स्राव) उनकी माताओं के हार्मोन के प्रभाव के कारण हो सकता हैं। यह केवल नवजात शिशुओं में होता है, क्योंकि हार्मोन बच्चे को गर्भ (गर्भाशय) में प्रभावित करता हैं।
बाहरी वस्तुएं

यह योनि में कुछ ऐसी वस्तु भी है जो आमतौर पर वहाँ नहीं होती है। युवा बच्चियाँ कभी-कभी छोटे खिलौने को वहाँ रख देती हैं और फिर उन्हें बाहर निकालने में सक्षम नहीं होती हैं। महिलाओं में सबसे सामान्य बाहरी वस्तु एक टैम्पान (रूई का फाहा) है, जिसे वे निकालना भूल सकती है।
गैर यौन संचारित संक्रमण

इस प्रकार का स्राव संक्रमण के कारण होता हैं। जिसमें से किसी का भी प्रसार सेक्स के दौरान नहीं होता है।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस (बीवी): यह एक आम कारण है और इसके परिणामस्वरूप स्राव होता है, अक्सर यह ध्यान देने योग्य मछली की गंध के समान बदबूदार होता है जो संभोग करने के बाद या मासिक-धर्म की अवधि के बाद खराब हो सकती है। बीवी एक यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) नहीं है। यह योनि में सामान्य रोगाणुओं (बैक्टीरिया) की अत्यधिक वृद्धि के कारण होता है। लक्षण अक्सर हल्का होता हैं और बीवी उपचार के बिना ठीक हो सकता हैं। अन्य मामलों में एंटीबायोटिक दवाओं से उपचार किया जा सकता है। See separate leaflet called Bacterial Vaginosis for more details.(अधिक विवरण के लिए बैक्टीरियल वेजिनोसिस नामक एक अलग पत्रिका देखें।).

थ्रश (कैंडिडा): यह योनि स्राव का दूसरा सबसे आम कारण है। (योनि स्राव का सबसे आम कारण बीवी है – जिसका उल्लेख ऊपर किया गया है)। थ्रश से स्राव आमतौर पर मलाईदार सफेद और बहुत गाढ़ा होता है, लेकिन कभी-कभी पानीदार भी होता है। यह योनि के बाहर खुजली, लालिमा, असुविधा या दर्द उत्पन्न कर सकता है। थ्रश से होने वाला स्राव आमतौर पर गंधयुक्त नहीं होता है। कुछ महिलाओं को यौन संबंध बनाने या मूत्र-त्याग करने के दौरान असुविधा हो सकती है, यदि वे थ्रश से पीड़ित होती हैं। See separate leaflet called Vaginal Thrush (Yeast Infection) for more details (अधिक विवरण के लिए योनि थ्रश (यीस्ट संक्रमण) नामक एक अलग पत्रिका देखें।).

यौनसंबंधी संचारित संक्रमण

एसटीआई का लक्षण भिन्न – भिन्न हो सकता हैं। निम्नलिखित संभावित लक्षणों को देखा जा सकता हैं:

योनि से होने होने वाला स्राव
योनि से असामान्य रूप से रक्तस्राव
योनि, योनिमुख या गुदा के आसपास एक पीड़ादायक, अल्सर, चकत्ता या गांठ प्रतीत होता है।
जब आप यौन-सम्बंध बनाते है, तब दर्द होता है, या जब मूत्र-त्याग करते है, तब-भी दर्द होता हैं।

योनि स्राव के कारण होने वाले सबसे आम संक्रमणों में क्लैमाइडिया, गोनोरिआ और ट्राईकोमोनस हैं। See separate leaflet called Sexually Transmitted Infections for more details (अधिक जानकारी के लिए यौन संचारित संक्रमण नामक अलग पत्रक देखें।).
स्राव होने का अन्य दुर्लभ कारण

कभी-कभी गर्भ की गर्दन पर पॉलीप (गर्भाशय ग्रीवा) के कारण स्राव हो सकता है। एक पॉलीप एक छोटा मांसल गांठ है। उन्हें आम तौर पर देखा जा सकता है, जब आपका डॉक्टर या नर्स आपकी जाँच करते हैं। उन्हें आसानी से हटाया जा सकता हैं (यह कार्य अस्पताल में किया जा सकता है) और बहुत ही कम कैंसर-उत्पन्न करने वाले होते है। कभी-कभी गर्भ के गर्दन का आवरण बदल जाता है और अधिक नाजुक हो जाता है और अधिक स्राव उत्पन्न करता है। इसे एक्टोपी (या एक्ट्रोपियन) कहा जाता है। यह गंभीर नहीं होता है और अक्सर किसी भी उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। See separate leaflet called Common Problems of the Cervix for more details. (अधिक विवरण के लिए गर्भाशय ग्रीवा की सामान्य समस्या नामक एक अलग पत्रक देखें।)

कुछ कैंसर जैसे गर्भाशय के कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से भी स्राव हो सकता है। इसके आमतौर पर अन्य लक्षण होते हैं और इन कैंसर के मुख्य लक्षण के रूप में स्राव होना बहुत ही असामान्य होगा।

त्वचा की कुछ स्थितियाँ जैसे डर्माटिटिस और लाइकेन प्लानस के कारण भी योनि से स्राव निकल सकता हैं। इससे सम्बंधित अन्य लक्षण भी हैं। सबसे सामान्य लक्षण खुजली है। आपका चिकित्सक आपको इन दुर्लभ कारणों के बारे में आश्वस्त होने के लिए आप जाँच कर सकता है।
योनि से स्राव होने पर मुझे क्या करना चाहिए?

आपको एक चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए, विशेषरूप से यदि आप परिवर्तन कुछ समय से रहा हो। यहाँ उन विशेषताओं का उल्लेख किया गया है,जो संकेत करते हैं कि आपको चिकित्सा सलाह प्राप्त करनी चाहिए:

स्राव के रंग में परिवर्तन - उदाहरण के लिए, पीले, हरे, भूरे, रंग, गुलाबी या रक्त-के धब्बे होने पर।
मछली या सड़े हुए मांस जैसे अजीब गंध निकलना।
स्राव की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि होना।
आपका स्राव निरंतरता बदलता रह सकता है और यह गाढ़ा या ढेलेदार पनीर के समान हो सकता है।
योनि के मुख के चारों ओर खुजली या दर्द जैसे अन्य लक्षणों को महसूस करना, जब आप अपने मूत्र-त्याग करते करते हैं। मासिक धर्म की अवधियों या सेक्स के बाद श्रोणि में दर्द, या रक्त के धब्बे दिखाई दे सकता हैं।

डॉक्टर पूछ सकता हैं कि आपको कितना समय से स्राव हो रहा है और क्या आपने उपरोक्त में से किसी भी परिवर्तन को देखा महसूस किया है। क्योंकि एक योनि स्राव एक एसटीआई का लक्षण हो सकता है, इसके अलावे वे गर्भनिरोधक के बारे में भी प्रश्न पूछ सकते हंा और क्या आप कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। कंडोम एसटीआई के विरूद्ध सुरक्षा प्रदान करता है।

आपसे बात करके डॉक्टर अच्छी तरह से समझ सकता है कि आपके साथ क्या गलत है, विशेष रूप से यदि आप पहले कभी भी यौन सक्रिय नहीं रहे है। अन्यथा वे आपकी जाँच करने की अनुशंसा करसकते हैं। जब आप जाँच करवाने जाती हैं, तो आप एक संरक्षक उपलब्ध कराने की मांग कर सकती हैं - भले ही वह एक महिला डॉक्टर है। वे आपको कमर से नीचे अपने वस्त्रों को निकालने के लिए कहेंगे। यदि आप एक ढीला स्कर्ट पहनती हैं, तो आपको केवल अपने निकर को हटाने की आवश्यकता होगी। आपको जाँच के लिए सोफे पर अपनी पीठ के बल लेटने के लिए कहा जाएगा। वे आपकी योनि में दो अँगुलियों को डालकर आपकी जाँच कर सकते हैं। इससे उन्हें यह पता लगाने में मदद मिलती है कि आपका गर्भ, अंडाशय या फेलोपेन ट्यूब कमजोर हैं या नहीं।

कभी-कभी डॉक्टर एक उपकरण का भी उपयोग कर सकता हैं जिसे एक स्पेक्युलम कहा जाता है। यह आपकी योनि में प्रवेश करता है। यह धीरे से योनि को खोलता है और ग्रीवा (योनि के शीर्ष) को देखने में मदद करता है। उस उपकरण के माध्यम से वे किसी भी स्राव को देखने में सक्षम हो सकते हैं और रूई के फाहे से एक नमूना ले सकते हैं। इसे प्रयोगशाला में भेजा जाता है ताकि पता लगाया जा सके कि क्या स्राव किसी संक्रमण के कारण हो रहा है। वे गर्भ के गर्दन पर किसी भी घाव के क्षेत्र या पॉलीप को देखने में सक्षम होंगे।

यदि आप यौन रूप से सक्रिय रही हैं तो डॉक्टर आपको एक पूर्ण एसटीआई स्क्रीन करवाने की अनुशंसा कर सकता है जिसमें रक्त के साथ-साथ स्वैब की जाँच भी शामिल है। आपके यौन साथी को भी परीक्षण करवाने की आवश्यकता हो सकती है।

जब डॉक्टर के पास सभी परिणाम पहुँचता हैं, तो वे आपके साथ चर्चा करेंगे कि क्या आपको अधिक जाँच जैसे अल्ट्रासाउंड स्कैन करवाने की की जरूरत है या क्या आपको एक विशेषज्ञ - एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ से परामर्श करवाने की आवश्यकता है।

कभी-कभी, आश्वासन पर्याप्त हो सकता है
योनि स्राव का उपचार क्या है?

योनि स्राव का उपचार उसके कारणों पर निर्भर करता है।
गैर यौन संचारित संक्रमण

बैक्टीरियल वेजिनोसिस (बीवी) - आपको एंटीबायोटिक दवाएँ लेने की अनुशंसा की जा सकती है जिसे metronidazole (मीट्रोनिडाजोल) या clindamycin (क्लैन्डैमिसिन) कहा जाता है जो या तो पेसेरिज, जेल या क्रीम (जिसे योनि में प्रविष्ट कराया जाता है) या मुंह द्वारा ली जाने वाले टेबलेट।  See separate leaflet called Bacterial Vaginosis for treatment details (उपचार से सम्बंधित विवरण के लिए बैक्टीरियल वेजिनोसिस नामक एक अलग पत्रक देखें।).
थ्रश (कैंडिडा) - इसका उपचार आमतौर पर clotrimazole (क्लॉरिटामॉजोल), econazole (ईकोनाज़ोल), miconazole (माइकोनाजोल) or fenticonazole (फेंटिकोनैजोल) युक्त पेसेरिज या क्रीम से किया जाता है। See separate leaflet called Vaginal Thrush (Yeast Infection) for treatment details (उपचार से सम्बंधित विवरण के लिए योनि थ्रश (यीस्ट संक्रमण) नामक एक अलग पत्रक देखें।).

यौन संचारित संक्रमण

एसटीआई जो एक स्राव के कारण होता है इसमें शामिल हैं:

Trichomonas.(ट्रायकॉमोनास।).
Genital chlamydia. (जननांग का क्लैमाइडिया।).
Gonorrhoea. (गोनोरिया।).
Genital herpes. (जननांग का हर्पीस।).

For more information, including treatment, on these and other STIs, see separate leaflet called Sexually Transmitted Infections (इनके बारे में और अन्य एसटीआई के बारे में उपचार सहित, अधिक जानकारी के लिए, यौन संचारित संक्रमण नामक एक अलग पत्रक देखें।).
बाहरी वस्तु

आमतौर पर चिकित्सक द्वारा जाँच करते समय पर इसे हटाया जा सकता है। छोटी वस्तुएं (जैसे कंडोम का एक टूटा हुआ टुकड़ा) को फ्लश किया जाना चाहिए। यदि आपके योनि के अंदर कोई बड़ी वस्तु है जो इसे निकालते समय आपको असुविधा हो सकती है, इसलिए इसे निकालने के दौरान बेहोश करने की क्रिया या अल्प मात्रा में संवेदनाहारी की आवश्यकता हो सकती है। इसके लिए आपको कुछ घंटों के लिए अस्पताल में रहना होगा। बाद में, आपको संक्रमण से बचाने के लिए एंटीबायोटिक की आवश्यकता हो सकती है।
दुर्लभ कारण

सरवाइकल पॉलीप - इसे आपके जीपी या विशेषज्ञ द्वारा हटाया जा सकता है।

सरवाइकल एक्ट्रोपियन - इसका उपचार स्थानीय संवेदनाहारी ( काउटेरीसटिओन) के तहत दागनी से जलने से किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 5 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info