Login
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सेक्स के तुरंत बाद आप इन 8 बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं फंसेंगे मुसीबत में
सेक्स करने से पहले क्या करना चाहिए? बहुत-से लोगों को यह पता होता है। लेकिन, सेक्स के बाद क्या करना चाहिए? यह बहुत कम लोगों को पता होता है, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
बहुत बार आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि सेक्स करने के बाद क्या करना चाहिए या सेक्स करने के बाद क्या खाना ठीक है? बहुत-से पुरुष सेक्स करते ही सो जाते हैं। वहीं, बहुत-सी महिलाएं भी ऐसा करती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताएंगे जो आपको सेक्स के बाद करना चाहिए। इससे आपकी शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता और सुधरेगी।
सेक्स के बाद खाना
सेक्स करते समय शरीर से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न हो जाती है। पुरुषों की कैलोरी सेक्स के दौरान ज्यादा बर्न हो जाती है। हालांकि, इस एक्ट के बाद महिला और पुरुष, दोनों का ही एनर्जी लेवल कम हो जाता है। बहुत-से लोगों को सेक्स के बाद तेज भूख लगने लगती है। लेकिन सेक्स के बाद हल्का खाना आप खा सकते हैं। जैसे कि आप ड्राई फ्रूट्स या फिर ग्रीन टी ले सकते हैं, इससे आपकी सेहत में सुधार होगा। इन 7 इशारों से जानिए, महिला आपसे शारीरिक संबंध बनाने की इच्छुक है
योनि स्राव की जांच करना
सेक्स के तुरंत बाद आपको अपनी योनि (Vagina) की ठीक तरह से जांच करनी चाहिए। अगर योनि से रक्त बह रहा है तो इसकी जांच भी जरूरी है। अगर ऐसा ज्यादा देर तक हो रहा है तो आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं। लड़कियों को सेक्स के ये 6 तरीके हैं बेहद पसंद, मिलती है जबरदस्त संतुष्टि
कंडोम की जांच करना
अगर आप सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको यह देखना जरूरी होता है कि क्या वह कंडोम फटा हुआ तो नहीं है? एक सुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए सेक्स के बाद कंडोम की जांच करें और यह सुनिश्चित कर लें कि वह फटा न हो। महिलाएं कंडोम का इस्तेमाल करने के लिए अपने पार्टनर को कहती हैं क्योंकि इससे सुरक्षित यौन संबंध बनता है और साथ ही जो महिलाएं गर्भधारण करने की कोशिश नहीं कर रहीं, उनको भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कंडोम कहीं कटा हुआ या फटा हुआ न हो। नारियल का तेल पेनिस के लिए है फायदेमंद, जानिए कैसे
सेक्स के बाद टॉयलेट जाएं
जब आप सेक्स करते हैं तो उसके बाद आप टॉयलेट जरूर जाएं। यह महिलाओं और पुरुष दोनों को करना चाहिए। ऐसा इसलिए करना चाहिए, क्योंकि सेक्स के दौरान जो बैक्टीरिया होता है वह मूत्राशय में फैल सकता है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सेक्स के तुरंत बाद टॉयलेट जरूर जाना चाहिए और अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई करनी चाहिए। क्या आप भी वीर्य को बाहर आने से रोकते हैं, तो जरूर पढ़ें डॉक्टर की ये राय
अगर नए साथी संग सेक्स किया है तो...
अगर आपने किसी नए पार्टनर के साथ सेक्स किया है तो आपको यह जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अपनी जांच करवाएं। ऐसा करना आपके लिए बहुत सुरक्षित होता है। यह किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए करना चाहिए। पॉर्न वीडियो देखने के बाद से पत्नी Anal sex करने की जिद कर रही है, क्या करें?
सेक्स के बाद पानी पिएं
शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करना जरूरी होता है। साथ ही अगर आप सेक्स के बाद पानी पीते हैं तो यह आपकी पेशाब में निकलता है। ऐसा करने से आपके शरीर से बैक्टीरिया बाहर निकलेंगे और आप संक्रमण से बचेंगे। हालांकि, सेक्स करने के तुरंत बाद बहुत से लोगों को प्यास लग ही जाती है क्योंकि सेक्स के दौरान कैलोरी बर्न होती है और एनर्जी भी इस्तेमाल होती है।संभोग के दौरान मैं जल्दी चरमसुख पर पहुंच जाती हूं और पति असंतुष्ट रह जाते हैं, क्या करें?
महिलाओं को अपनी योनि साफ करनी चाहिए
शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाएं अपनी योनि साफ करती हैं तो यह अच्छा रहता है। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। संवेदनशील जगहों पर आप किसी गीले कपड़े से उसे साफ कर सकती हैं।
अपने हाथों को धो लेना चाहिए
शारीरिक संबंध बनाने के बाद आप अपने हाथों को जरूर धो लें, क्योंकि सेक्स करने के दौरान आप अपने पार्टनर को कई जगहों से छू लेते हैं। यदि आप सेक्स के दौरान अपने पार्टनर की जांघों को छूते हैं तो इसके बाद आपको हाथ धो लेने चाहिए। जिससे अगर कोई बैक्टीरिया आपके हाथों में लगे हों तो वो धूल जाएंगे।
--------------------------- | --------------------------- |