क्या मैं 3 महीने के बच्चे को ओआरएस दे सकता हूँ?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 16
क्या मैं 3 महीने के बच्चे को ओआरएस दे सकता हूँ?
दस्त होने पर ओआरएस का घोल 2 माह से 6 माह तक के बच्चों को चार से पांच चम्मच, 7 माह से 2 साल के बच्चों को 50 से 100 एमएल और 2 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को 100 से 200 एमएल देना चाहिए।

शिशु को ओआरएस कैसे दें?

अब कई माता-पिता के मन में यह सवाल होगा कि शिशुओं को ओआरएस कैसे दें। तो नीचे दी गई विधि के अनुसार माता-पिता शिशुओं को ओआरएस दे सकते हैं (5)। शिशुओं को ओआरएस देने की विधि कुछ इस प्रकार है:

सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
अब एक साफ बर्तन में 1 लीटर पीने का पानी उबालकर ठंडा कर लें।
अब एक गिलास में पानी डालकर इसमें एक चम्मच ओआरएस पाउडर या नमक और चीनी डालकर तब तक मिलाएं जब तक कि ओआरएस पूरी तरह से न घुल जाए।
दो साल तक के बच्चों को एक चौथाई से आधा कप तक ओआरएस घोल दिया जा सकता है। अगर बच्चा पानी की तरह मल त्याग करे तो हर बार बच्चे के
मल त्याग करने के बाद उसे ओआरएस का घोल दें। हालांकि, बेहतर है इस दौरान डॉक्टर से पहले सलाह लें और उसी अनुसार आगे की प्रक्रिया करें।
बच्चे को 24 घंटे में या 24 घंटे के बाद अगर फिर ओआरएस देने की जरूरत हो तो ध्यान रहे कि ओआरएस का ताजा घोल तैयार करके बच्चे को दें।
ध्यान रहे कि बच्चे के वजन के अनुसार ओआरएस की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। लेख में आगे हम इसकी जानकारी भी साझा कर रहे हैं।

लेख के इस हिस्से में हम बता रहे हैं शिशुओं को ओआरएस की कितनी मात्रा दी जानी चाहिए।
शिशु को ओआरएस कितना पिलाना चाहिए?

शिशुओं को उनके वजन के अनुसार ओआरएस की मात्रा दी जा सकती है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित अध्ययनों में इस बात की पुष्टि होती है कि हल्के डिहाइड्रेशन में बच्चे को ओआरएस 50 मिलीलीटर/किलोग्राम और लगातार दस्त की स्थिति में 100 मिलीलीटर/किलोग्राम के हिसाब से दिया जा सकता है (6)। इसके अलावा बच्चे के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर बच्चों को ओआरएस देने की सही मात्रा का निर्धारण कर सकते हैं। नीचे हम वजन के अनुसार ओआरएस की मात्रा के बारे में तालिका के माध्यम से बता रहे हैं (7)।
शिशु का वजन (किलोग्राम में) मात्रा (मिलीलीटर में)
5 200-400
5-7.9 400-600
8-10.9 600-800
11-15.9 800-1200
16-29.9 1200-2200
30 या उससे अधिक 2200-4000

नीचे जानें कि शिशुओं को ओआरएस की जरूरत कब पड़ सकती है।
शिशु को ओआरएस पिलाने की आवयशकता कब पड़ती है?

कुछ अवस्थाओं में बच्चे को ओआरएस पिलाने की जरूरत हो सकती है, क्योंकि उन परिस्थितियों में शरीर से जरूरी तत्व जैसे कि इलेक्ट्रोलाइट और पानी निकल जाता है। ऐसे में शरीर में इनकी मात्रा बनाए रखने के लिए ओआरएस जरूरी है। इसके अलावा निर्जलीकरण की समस्या होने पर और इसके लक्षण दिखाई देने पर भी ओआरएस जरूरी है। तो जानते हैं कि किन स्थितियों में बच्चे को ओआरएस देने की जरूरत हो सकती है (8) (5)।

बच्चे को दस्त लगने पर ओआरएस दे सकते हैं।
बच्चों को डिहाइड्रेशन यानी निर्जलीकरण की समस्या होने पर ओआरएस देने की जरूरत हो सकती है।
बच्चे को उल्टी की समस्या होने पर।
बच्चों में कमजोरी के लक्षण या या चक्कर आने की समस्या में ओआरएस दें।

ओआरएस के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

सामान्य तौर पर ओआरएस का सेवन करने से कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं, लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में इसके सेवन के नुकसान देखे गए हैं। तो ये नुकसान कुछ इस प्रकार हैं (9):

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन (Electrolyte imbalance)
दस्त की समस्या
अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (Upper gastrointestinal) से जुड़ी समस्या।
अगर ओआरएस ठीक से न घुला हो तो इसके सेवन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में रक्तस्राव हो सकता है।
अल्सर का जोखिम।
पेट में दर्द।
सोडियम साइट्रेट और सिट्रिक एसिड की अधिकता के कारण मतली, उल्टी, डायरिया, काले मल की समस्या हो सकती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp