सीजर के बाद पेट कम कैसे करें?

Language: Hindi | Published: 17 Oct 2022 | Views: 2
सीजर के बाद पेट कम कैसे करें?
सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय
डिलीवरी के पंद्रह दिन बाद घाव भरने पर आप शरीर की मालिश करवाएं, जिससे मांसपेशियों में कसाव आएगा। एक्सरसाइज़ और योगासन पेट के साथ शरीर की चर्बी को कम करने में कारगर सिद्ध होता है। बेलेंस्ड डायट लें और खूब पानी पिएं। साथ में पर्याप्त नींद जरूर लें।

प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने की एक्सरसाइज़-
1. सिट-अप्स- जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने हाथों को गर्दन के पीछे लगाएं फिर धीरे से अपने सिर को ऊपर की ओर उठाएं। इस प्रक्रिया को आठ से दस बार दोहराएं।
2. पेल्विक स्क्वीज एक्सरसाइज़- जमीन पर लेट जाएं और सामान्य तरीके से सांस लेते रहें। पेल्विक मसल्स को आगे और पीछे दोनों तरफ से टाइट कर लें। ठीक उसी तरह जैसे पेशाब लगने पर आप खुद को रोक रहीं हों। 10 सेंकड तक इसी पोजिशन में रहें, फिर पेल्विक मसल्स को ढीला छोड़ दें। इस प्रक्रिया को 20 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज़ प्रेग्नेंसी के बाद लोअर टमी को टाइट करने में मदद करती है।
3. टमी टक एक्सरसाइज़- पीठ के बल जमीन पर आराम से लेट जाएं और दोनों पैर के घुटनों को मोड़ कर रखें। नाभी के नीचे के पेट को अंदर की ओर खींचें। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको पूरा पेट अंदर नहीं खींचना है, आपको सिर्फ लोअर ऐब्डॉमन को अंदर खींचना है। 10 से 30 सेकंड तक पेट को अंदर खींचकर रखें और यह प्रक्रिया 10 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज़ दिन में बार करें। यह एक्सरसाइज़ प्रेग्नेंसी में बढ़े हुए पेट को कम करने में बहुत उपयोगी है।
4. पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज़- घुटनों को मोड़कर जमीन पर लेट जाएं। दोनों हथेलियों को पेट के निचले हिस्से पर रखें और लोअर ऐब्डॉमन की मांसपेशियों को अंदर की ओर खींचकर रखें। इसके बाद पेल्विक को ऊपर की तरफ ऊठाएं ताकि वह आपकी पीठ की सीध में हो जाए। कंधों को रिलैक्स्ड रखें और सामान्य रुप से सांस लेती रहें। 10 सेंकेड के लिए इसी पोजिशन में रहें। यह एक्सरसाइज़ दिन में 5 बार करें, जल्द ही आपका बढ़ा हुआ पेट कम हो जाएगा।
5. प्लैंक विद सपोर्ट एक्सरसाइज़- दीवार के सामने सीधे खड़े हो जाएं। हथेलियों को दीवार पर इस तरह रखें ताकि आपका हाथ और कंधा दोनों स्ट्रेट रहें। अब नाभि को अंदर की ओर खींचकर स्पाइन की तरफ ले जाने की कोशिश करें और इस दौरान नॉर्मल सांस लेती रहें। इस पोजिशन में 10 सेकंड तक रहें। यह प्रक्रिया 10 बार दोहराएं। इस एक्सरसाइज़ को दिन में 5 बार करने से जल्दी फायदा मिलता है।
6. ब्रिज पोज- पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को जमीन से सटा लें। फिर अपने घुटनों को मोड़ लें और हाथों से एडियों को छूएं। पीठ को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान अपनी पीठ व छाती दोनों को ऊपर की ओर उठाकर रखें और अपने हाथों को पीठ पर लगाकर रखें। 10-15 सेकंड तक इस अवस्था में रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौट आएं। इस प्रक्रिया को आठ से दस बार दोहराएं।
7. सीजर किक्स एक्सरसाइज़- सबसे पहले आप फर्श पर लेट जाइए। अपने दोनों हाथों को कूल्हों के नीचे रखिए। ध्यान रखें कि पीठ जमीन पर लगा होना चाहिए। अब अपने एक पैर को धीरे-धीरे थोड़ा ऊपर उठाएं और फिर धीरे-धीरे जमीन पर रखिए। अब दूसरे पैर के साथ भी यही दोहराएं। 4-5 बाद जरूर दोहराएं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp