1 वर्ष के बच्चे को क्या क्या खिलाना चाहिए?pregnancytips.in

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 12:35

बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। बच्चों के विकास के लिए उम्र के हिसाब से उन्हें खाना खिलाना चाहिए। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए 6 महीने के बाद बेबी को पौष्टिक आहार देना शुरू कर देना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि 6 महीने बाद बच्चों को मां के दूध के अलावा खाना खिलाना शुरू कर देना चाहिए। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में नई मां को पता होना चाहिए कि आखिर एक साल के बच्चे को पौष्टिक आहार में क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं।

इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने बताया है कि जब बेबी 8 से 9 महीने का होता है इस समय केवल मदर फीड से उनका पेट नहीं भरता है। ऐसे में आप उन्हें खाना खिलाना शुरू करें। अगर आप भी अपने 1 साल के बच्चे के खानपान को लेकर परेशान हैं, तो आइए जानते हैं आपके बेबी के लिए हेल्दी डाइट चार्ट।
वेजिटेबल खिचड़ी
6 महीने बाद बच्चे किसी भी खाने को चबा नहीं सकते हैं। ऐसे में आप उनके लिए सॉफ्ट और मैश खाना बनाएं। एक साल के बेबी को आप वेजिटेबल खिचड़ी खिला सकते हैं। इसे बच्चा आसानी से निगल सकता है। साथ ही यह बेहद हेल्दी होता है। खिचड़ी में प्रोटीन, विटामिन और खनिज पाया जाता है जो कि बच्चे की विकास के लिए फायदेमंद होता है।
आलू का मैश

एक साल के बच्चे के लिए आलू का मैश बेहद पौष्टिक होता है। इसे बच्चे बहुत आसानी से खा लेते हैं। आलू में पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो कि बेबी के विकास के लिए बहुत ही अच्छा होता है। आलू मैश को बनाने के लिए आलू को उबाल लें। इसके बाद उसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसे बेबी को खिलाएं।
एप्पल पाई
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सेब का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। एक साल के बच्चे को आप सीधा सेब खाने को नहीं दे सकते हैं। ऐसे में आप उनकी डाइट को सेब को शामिल करने के लिए एप्पल पाई बना सकती हैं। इसके बनाने के लिए एक सेब लें। इसे छीलकर कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में दूध गर्म कर लें। इसके बाद इसमें चीनी और कद्दूकचावल, दाल और देसी घी

एक साल तक के बच्चे को आप दाल और चावल जरूर खिलाएं। दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दाल, चावल को खिलाने के लिए चावल और दाल को पका लें। इसके बाद दाल और चावल में देसी घी डालकर अच्छे से मैश कर लें। अब इसे अपने बच्चे को खिलाएं। देसी घी बच्चे की सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। स सेब डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। जब एप्पल पाई ठंडा हो जाए, तो बेबी को खिलाएं।
दूध

6 महीने के बाद केवल मां के दूध से बच्चे का पेट नहीं भरता है। ऐसे में आप बच्चे को बाहर का दूध देना शुरू करें। अच्छी सेहत के लिए आप बच्चे को केवल प्लेन दूध दें।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info