Google AdSense Header Slot

1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें?

Language: Hindi | Published: 21 Oct 2022 | Views: 79
1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या पियें?
एक हफ्ते एक महीने में भी पेट की चर्बी कम करना संभव नहीं है। कोई भी डाइट, एक्सरसाइज, दवाएं या मशीन इस फैक्ट को नहीं बदल सकते हैं. इस मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

1 हफ्ते में पेट की चर्बी कम कैसे करें
पेट कम करने के लिए डाइट प्लान रखें :-

1. शुगर कम कर दें शुगर में फ्रक्टोज होता है जो पेट के चारों और फैट बढ़ाता है।
2. डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं सोयाबीन, टोफू, नट्स जैसे फूड्स में प्रोटीन होता है।
3. डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम करें.
4. हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करें .
5. फाईबर वाले फूड्स लें.
6. नारियल पानी पिएं : अन्य फलों की तुलना में नारियल पानी में ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। नारियल पानी में अतिरिक्त शर्करा और कोई अतिरिक्त कृत्रिम फ्लेवर नहीं पाया जाता है। नारियल पानी पीने से शरीर में स्फूर्ति आती है और उसमें बिलकुल भी कैलोरी ना होने के कारण मोटापा नहीं बढ़ता है।
7. एक्सरसाइज जरूर करें : पेट कम करने के लिए सबसे जरूरी है एक्सरसाइज करना। यदि आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो संतुलित आहार के साथ ही प्रतिदिन एक घंटे व्‍यायाम करें। यदि आपको तैरना आता है तो शरीर के लिए इससे अच्‍छी एक्सरसाइज नहीं हो सकती। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में मॉर्निंग वॉक और रस्‍सी कूदने आदि को भी शामिल कर सकते हैं। व्‍यायाम से आपका वजन तो नियं‍त्रित रहेगा ही, साथ ही आप स्‍वस्‍थ्‍य भी रहेंगे।



Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp