Google AdSense Header Slot

10 महीने के बच्चे की हाइट कितनी होनी चाहिए?

Language: Hindi | Published: 21 Oct 2022 | Views: 29
10 महीने के बच्चे की हाइट कितनी होनी चाहिए?
10 महीने के बच्चे की गतिविधियां

शिशु के जन्म लेने के साथ ही उसके बेहतर विकास के लिए पूरा परिवार जुट जाता है। 10 महीने का शिशु पहले से ज्यादा फुर्तीला हो ज्यादा है और खिलौनों के साथ भी खेलना शुरू कर देता है। ऐसे में उस पर ज्यादा नजर रखने की जरूरत होती है, ताकि वो चोट न लगवा ले। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम 10 महीने के शिशु की गतिविधियों के साथ-साथ उसके विकास के संबंध में भी बात करेंगे।
10 महीने के बच्चे का वजन और हाइट कितनी होनी चाहिए?

10 महीने के बेबी बॉय का औसत वजन 8.2 किग्रा से 10.6 किग्रा तक हो सकता है, जबकि लंबाई 69.2 सेमी से 75.6 सेमी हो सकती है। ऐसे ही बेबी गर्ल का औसत वजन 7.5 किग्रा से 9.7 किग्रा और लंबाई 67.1 सेमी से 73.8 सेमी होती है (1) (2)। हर शिशु की शारीरिक संरचना अलग-अलग होती है, इसलिए यह आंकड़ा कम या ज्यादा हो सकता है। आपके शिशु का वजन व हाइट सामान्य है या नहीं, इस बारे में एक डॉक्टर से जरूर पूछें।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp