आपका शिशु अब आसान निर्देशों को समझने लगेगा और वह आपकी "ना" का मतलब भी समझता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है, कि शिशु सब कुछ आपके कहे अनुसार ही करेगा!
कोशिश करें कि "ना" शब्द का इस्तेमाल केवल वहीं करें जब शिशु कुछ ऐसा कर रहा हो, जिससे उसे खतरा हो। वरना आप पाएंगी कि हर समय आप शिशु को चीजों के लिए मना ही करती रहती हैं।
चटकीले और गहरे रंगों वाली किताबें शिशु को ध्यान आकर्षित करेंगी। आप स्थानीय पुस्तकालय में बच्चों के संभाग में जाकर देख सकती हैं। यहां आपको पुरानी लोकप्रिय किताबों के साथ-साथ कुछ नई किताबें भी देखनी को मिल सकती हैं।
वह खड़ा होना, नीचे झुकना और उकड़ू बैठना सीख रहा है। वह शायद आपका हाथ थामकर चलना भी शुरु कर सकता है। कपड़े पहनाने में आपकी मदद के लिए वह अपने हाथ या टांग को भी आगे बढ़ा सकता है। खाने के समय, आपका शिशु शायद खुद कप को पकड़कर पेय पदार्थ पी सकता है और खुद अपने हाथों से उठाकर पूरा भोजन खा सकता है।
11 महीने का बच्चा क्या क्या कर सकता है?