12वें सप्ताह में शिशु में बडे बदलाव होंगें। अब शिशु तीन इंच लंबा होगा। उसके अंदरूनी यौन अंग अब दिखने शुरू हो जाने चाहिए। बच्चे के हाथ और पैर की उंगलियां बन चुकी हैं और अब नाखून बनने वाले हैं।
12वें सप्ताह में आने का मतलब है कि आपके प्रेगनेंसी की पहली तिमाही खत्म होने वाली है। इस समय मिसकैरेज का खतरा भी कम होने वाला है। अगर आपने अब तक अभी लोगों को प्रेगनेंसी न्यूज नहीं दी है तो ये समय बिलकुल सही है।
प्रेगनेंसी के 12 हफ्ते पूरे होने के साथ आपकी गर्भावस्था का सबसे कठिन समय खत्म हो जाएगा। आपके पेट में पल रहा बच्चा तेजी से बड़ा हो रहा है इसलिए शरीर में चलने वाला हॉर्मोंस का उतार-चढ़ाव कुछ कम हो जाएगा।
बच्चे का आकार
12वें सप्ताह में शिशु में बडे बदलाव होंगें। अब शिशु तीन इंच लंबा होगा। उसके अंदरूनी यौन अंग अब दिखने शुरू हो जाने चाहिए। बच्चे के हाथ और पैर की उंगलियां बन चुकी हैं और अब नाखून बनने वाले हैं। अब किडनी भी यूरिन बनाना शुरू कर सकती है।
12वें सप्ताह में कॉम्प्लेक्स रिफलेक्स भी बनते हैं जैसे कि अंगूठा चूसना। इस समय बच्चा मूव करना शुरू कर सकता है लेकिन आपको सोलह से 22 सप्ताह तक शिशु की मूवमेंट महसूस नहीं होगी।
अब तक आपके बच्चे के शरीर के सभी जरूरी अंग बन चुके हैं। अब बच्चे को आपके शरीर से पोषण लेकर उनका विकास करते रहना है। इस समय बच्चे का आकार एक आलूबुखारे जितना बड़ा हो गया होगा।
चूंकि बच्चे के विकास का समय है इसलिए आपको जो विटामिन और पोषक तत्व खाने को कहे गए हैं उन्हें समय से खाते रहिए ताकि बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक से हो सके।
12 सप्ताह में बच्चा कैसा दिखता है?