16 सप्ताह की गर्भावस्था
16 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपका शिशु सिर से नितंब (क्राउन टू रंप) तक अब करीब 11.6 सेंमी. (4.6 इंच) लंबा हो गया है, करीब एक नाशपति के जितना। उसका वजन लगभग 100 ग्राम पहुंच गया है।
अगले तीन हफ्तों में उसके विकास में अत्याधिक तेजी आएगी और उसका वजन दोगुना हो जाएगा। जैसे-जैसे आपका शिशु बढ़ता है, वैसे-वैसे अपरा भी बढ़ती है, जो कि शिशु को सहयोग और पोषण प्रदान करती है।
16 हफ्ते में बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?