18 महीने के बच्चे को करना है मोटा और लंबा, तो हफ्तेभर सुबह से रात तक की ऐसी रखें डाइट
अगर आपका बच्चा 18 महीने का हो गया है, तो वो रोज दूध और बिस्कुट से खुश नहीं होगा। इस उम्र में बच्चे को कई अलग-अलग तरह की चीजें खाने को चाहिए होती हैं। बढ़ते हुए बच्चे का टेस्ट और खाने में ऑप्शन भी बढ़़ते जाते हैं। अगर आप उसे खाने में कई तरह की वैरायटी देंगे, तो बच्चा खुश हो जाएगा। यहां हम आपको 18 महीने यानि डेढ़ साल के बच्चे के लिए हफ्तेभर का डाइट चार्ट बता रहे हैं।
18 महीने का बच्चा कितना खाता है
इस उम्र के बच्चे पहले की तुलना में कम खाते हैं इसलिए इन्हें दिन में 1.2 किलो कैलोरी की जरूरत होती है। इसकी पूर्ति के लिए आपको खाने की क्वांटिटी पर ध्यान देना होगा।
सोमवार का डाइट चार्ट
सोमवार को सुबह नाश्ते में दूध के साथ टोस्ट खिलाएं। इसके थोड़ी देर बाद उबला हुआ आलू मैश कर के दें। लंच में रोटी, दाल, बच्चे की पसंद की सब्जी, खीरे के कुछ टुकड़े और मुट्ठीभर चावल दें।
शाम को स्ट्रॉबेरी योगर्ट दें और रात को डिनर में मूंग स्प्राउट्स, ओट्स का कटलेट खिलाएं।
मंगलवार का भोजन चार्ट
इस दिन सुबह ब्रेकफास्ट में बेसन का ढोकला और केले का मिल्क शेक दें। इसके थोड़ी देर बाद एक छोटा गिलास तरबूज का जूस पिलाएं। लंच में पालक पनीर की सब्जी के साथ परांठा दें।
शाम को सेवइयों की खीर और रात को डिनर में मिक्स वेजिटेबल और पनीर का परांठा खिलाएं।
बुधवार का खाना
बुधवार को सुबह नाश्ते में बादाम और खजूर का मिल्क शेक पिलाएं। इसके कुछ देर बाद बच्चे को मुरमुरे की चिक्की खिलाएं।
लंच में मल्टीग्रेन रोटी, दाल, एक सब्जी और उबले हुए चुकंदर के कुछ टुकड़े और मुट्ठीभर चावल खिलाएं। शाम को फ्रूट कस्टर्ड खिलाएं। रात को ख्चााने में बेसन और ज्वार के चीले के साथ दही और बींस का सूप दें।
बृहस्पतिवार का डाइट चार्ट
ब्रेकफास्ट में टमाटर और शिमला मिर्च में पोहा बनाकर दें। इसके साथ चॉकलेट और अखरोट का मिल्क शेक पिलाएं। कुछ देर बाद सोया और गेहूं की गुड़ पापड़ी खिलाएं। लंच में रोटी, दाल, सब्जी, खीरे के कुछ टुकड़े और मुट्ठीभर चावल खिलाएं।
शाम को मिल्क कस्टर्ड या अंडे के कस्टर्ड की पुडिंग दें। रात को डिनर में राजमा चावल के साथ टमाटर का सूप पिलाएं।
शुक्रवार का आहार
शुक्रवार को सुबह नाश्ते में एक अंडा या हरी चटनी के साथ पनीर का परांठा खिलाएं। थोड़ी देर बाद पपीते पर शहद डालकर खिलाएं। लंच में बच्चे को रोटी, दाल, सब्जी, खीरा और चावल खिलाएं। शाम के समय सेवइयों की खीर खिलाएं और रात को डिनर में पनीर का कटलेट या ग्रिल्ड फिश के साथ राजमा का सूप पिलाएं।
शनिवार का खाना
इस दिन ब्रेकफास्ट में सेब की चटनी के साथ चीकू का मिल्क शेक बनाकर दें। थोड़ी देर बाद बच्चे को केला खाने को दें। लंच में ज्वार और गेहूं की रोटी, मसूर की दाल और पालक और टमाटर की सब्जी खिलाएं।
शाम के समय सेब और खजूर का मिल्क शेक बनाएं और रात को डिनर में पुलाव के साथ टमाटर का सूप पिलाएं।
रविवार का डाइट चार्ट
ब्रेकफास्ट में अंडे का आमलेट या पनीर के लड्डू के साथ अंजीर का मिल्क शेक पिलाएं। नाश्ते के थोड़ी देर बाद पपीता खिलाएं और लंच में रोटी, दाल, सब्जी, खीरा और चावल खिलाएं।
शाम को घर पर बने हुए आलू के चिप्स के साथ टमाटर की चटनी और दूध दें और रात को डिनर में रागी का डोसा और आलू की सब्जी और सांभर खिलाएं।
18 महीने के बच्चे के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा है?