नवजात शिशु से लेकर एक महीने की उम्र
नवजात शिशु को बड़े बच्चों की तुलना में डायपर की ज्यादा जरूरत होती है। एक महीने से छोटे शिशु को एक दिन में कम से कम 6 से 10 डायपर की जरूरत होती है। इस उम्र में बच्चे लगभग तीन से चार बार पॉटी और लगभग हर घंटे में पेशाब करते हैं, इसलिए शुरुआती महीने में आपको डायपर की बहुत जरूरत पड़ती है।
एक महीने से पांच महीने तक
एक महीने के बच्चे को 4 से 6 डायपर की जरूरत पड़ती है। स्तनपान करने वाले बच्चों को फॉर्मूला मिल्क लेने वाले बच्चों की तुलना में ज्यादा डायपर की जरूरत पड़ सकती है। ब्रेस्ट मिल्क पचाने में आसान होता है और इसीलिए स्तनपान करने वाले बच्चे ज्यादा पॉटी और पेशाब करते हैं।
2 महीने का बच्चा दिन में कितनी बार पेशाब करता है?