2 महीने के बच्चे की हाइट कितनी होनी चाहिए?pregnancytips.in

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 12:13

क्या उम्र के हिसाब से ठीक है आपके बच्चों की लंबाई? जानिए किस उम्र में कितनी होनी चाहिए हाईट
Height of children according to age: उम्र के हिसाब से बच्चों की हाइट में बदलाव आता है अगर आपके बच्चों की हाइट उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रही है तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Height of children
इंसान की हाइट पैदा होने से लेकर 18 या 20 की उम्र तक बढ़ती है।
उम्र के हिसाब से बच्चों की हाइट बढ़ना है आवश्यक।

गलत खान-पान की वजह से हाइट बढ़ने में आती है दिक्कत।

बचपन में लंबाई का बढ़ना बहुत जरूरी होता है।

नई दिल्ली: शरीर के विकास में लंबाई एक अहम हिस्सा होता है जिसका उम्र के हिसाब से बढ़ना जरूरी होता है। इंसान की लंबाई पैदा होने से लेकर 20 साल की आयु तक बढ़ सकती है।

कहा जाता है कि बचपन में हाइट का बढ़ना बहुत आवश्यक होता है। लेकिन आजकल के जीवन में गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के वजह से बच्चों की हाइट उम्र के मुताबिक जितनी बढ़नी चाहिए उसमें अवरोध आ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट उचित रूप से बढ़े तो आपको उसके खाने-पीने और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपके बच्चे की हाइट उम्र के हिसाब से बहुत छोटी है तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। यहां जानिए उम्र के हिसाब से बच्चों की हाइट कितनी होनी चाहिए।

नवजात शिशु

अगर नवजात शिशु लड़का है तो उसकी हाइट 1 फुट 6 इंच होनी चाहिए और लड़की की हाइट 1 फुट 5 इंच होनी चाहिए।

3 से 5 महीने के बच्चों की हाइट

अगर 3 से 5 महीने का लड़का है तो उसकी हाइट 2 फुट होनी चाहिए और लड़की की हाइट 1 फुट 9 इंच होनी चाहिए।

6 से 8 महीने के बच्चों की हाइट

6 से 8 महीने का अगर कोई लड़का है तो उसकी हाइट 2 फुट 2 इंच होनी चाहिए और अगर लड़की है तो उसकी हाइट 2 फुट 1 इंच होनी चाहिए।

9 से 11 महीने के बच्चों की हाइट

9 से 11 महीने के लड़के की हाइट 2 फुट 4 इंच होनी चाहिए और लड़की की हाइट 2 फुट 3 इंच होनी चाहिए।

1 साल के बच्चों की हाइट

इस उम्र के लड़के की हाइट 2 फुट 5 इंच होनी चाहिए वहीं लड़की की हाइट 2 फुट 4 इंच होनी चाहिए।

2 साल के बच्चों की हाइट

2 साल की लड़के की हाइट 2 फुट 8 इंच होनी चाहिए वहीं लड़की की हाइट 2 फुट 7 इंच होनी चाहिए।

3 साल के बच्चों की हाइट

3 साल के लड़के की हाइट 3 फुट 1 इंच होनी चाहिए वहीं लड़की की हाइट 3 फुट होनी चाहिए।

4 साल के बच्चों की हाइट

अगर लड़का 4 साल का है तो उसकी हाइट 3 फुट 4 इंच होनी चाहिए और अगर लड़की है तो उसकी हाइट 3 फुट 3 इंच होनी चाहिए।

5 साल के बच्चों की हाइट

5 साल के बच्चों की हाइट का खास ध्यान देना पड़ता है। अगर 5 साल का लड़का है तो उसकी हाइट 3 फुट 6 इंच और लड़की है तो उसकी हाइट 3 फुट 5 इंच होनी चाहिए।

6 साल के बच्चों की हाइट

अगर लड़का 6 साल का है तो उसकी हाइट 3 फुट 8 इंच होनी चाहिए और अगर लड़की है तो उसकी हाइट 3 फुट 7 इंच होनी चाहिए।

7 साल के बच्चों की हाइट

इस उम्र के लड़के की हाइट 4 फुट होनी चाहिए और लड़की की हाइट 3 फुट 9 इंच होनी चाहिए।

8 साल के बच्चों की हाइट

अगर लड़का 8 साल का है तो उसकी हाइट 4 फुट 2 इंच होनी चाहिए और अगर लड़की है तो उसकी हाइट 4 फुट 1 इंच होनी चाहिए।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info