जो बच्चे बोतल से दूध पीते हैं, उन्हें दिन में हर दो से तीन घंटे में दूध पीने की जरूरत पड़ती है। बच्चे के दो महीने के होने के बाद 3 से 4 घंटे में दूध पिलाना होता है।
बच्चे का फीडिंग पैटर्न-
वैसे हर बच्चे का फीडिंग पैटर्न अलग होता है। 1 से 3 महीने के ज्यादातर बच्चों को दिन में 7 से 9 बार दूध पिलाना पड़ता है, 3 से 6 महीने के बेबी को दिन में 6 से 8 बार दूध पिलाना होता है और 6 महीने के होने के बाद बच्चे को दिन में 6 बार दूध पिलाना होता है।
2 महीने के बच्चे को कितनी बार दूध पिलाना चाहिए?