Google AdSense Header Slot

2 महीने के बच्चे को गोरा कैसे करें?

Language: Hindi | Published: 18 Oct 2022 | Views: 14
2 महीने के बच्चे को गोरा कैसे करें?
शिशु की त्‍वचा बहुत सेंसिटिव होती है इसलिए जन्‍म के बाद कुछ शुरुआती सालों में केमिकल युक्‍त चीजों का इस्‍तेमाल कम ही करना चाहिए। हालांकि, कुछ घरेलू चीजों से आप बच्‍चे की स्किन को हेल्‍दी और साफ रख सकती हैं।
शिशु की स्किन बहुत नाजुक और मुलायम होती है। गर्भ से बाहर आने के बाद बाहर के वातावरण में एडजस्‍ट होने में शिशु को समय लगता है। उसकी बहुत ज्‍यादा पतली स्किन अभी विकसित ही हो रही होती है। इस समय में बच्‍चे की स्किन टोन में बदलाव दिखना सामान्‍य बात है।

​बेसन का पेस्‍ट

कच्‍चे दूध में हल्‍दी या बेसन मिलाकर शिशु के शरीर पर लगाएं और 5 से 10 मिनट के बाद इसे साफ और सूती कपड़े से हटा दें। दूध में विटामिन ए, डी, बी12, लैक्टिक एसिड और बायोटिन के साथ कई अन्‍य पोषक तत्‍व भी मौजूद होते हैं।

य‍ह नैचुरल क्‍लींजर की तरह काम करता है जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है। हल्‍दी में एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो रंगत को निखारने का काम करते हैं। इस पेस्‍ट से शिशु की स्‍किन में चमक आएगी और उसकी रंगत निखरेगी।


Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp