शिशु अब पहले से ज्यादा साफ सुन सकता है और वो अपने मम्मी-पापा की आवाज को भी पहचान सकता है। शिशु आपकी आवाज सुनकर उस पर रिएक्ट कर सकता है और जहां से आवाज आ रही है, उसे ओर गर्दन घुमाकर देख भी सकता है।
दो महीने के शिशु की देखने की क्षमता भी बेहतर हो जाती है। अब शिशु 60 से.मी दूर तक का देख सकता है। आपके नजदीक आने पर शिशु आपको पहचान लेगा। उसे रंगों और शेप की पहचान होने लगी है।
आपके छूने पर बच्चा रिएक्ट करना शुरू कर देगा और उसे आपके गले लगाने पर खुशी महसूस हो सकती है।
2 महीने में बच्चा कितनी दूर तक देख सकता है?