हम सभी जानते हैं कि हेल्दी लाइफ और हेल्दी बॉडी के लिए दूध पीना बहुत जरूरी होता है और टॉडलर बच्चों को तो रोज दूध पिलाया जाता है ताकि उनका सही तरह से विकास हो सके और दूध को अक्सर एक संपूर्ण फूड के तौर पर देखा जाता है क्योंकि यह कैल्शियम, विटामिन डी, फैट और प्रोटीन से भरपूर होता है। लगभग हर घर में टॉडलर बच्चों को सुबह उठते ही सबसे पहले नाश्ते में दूध पिलाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बढ़ते बच्चों के लिए दूध बहुत आवश्यक है और इससे बच्चों की हड्डियों को ताकत मिलती है। पैरेंट्स ये तो जानते हैं कि बच्चों की ग्रोथ के लिए दूध जरूरी है लेकिन उन्हें ये मालूम नहीं होता कि टॉडलर बच्चों को कितना दूध पिलाना चाहिए।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) के मुताबिक-
12 महीने से 24 महीने यानी 1 साल से 2 साल के शिशुओं को 2 से 3 कप दूध रोजाना पिलाना चाहिए।
2 साल के बच्चे को कितना दूध देना चाहिए?