आपके 28वें हफ्ते में आपका शिशु तेजी से वृद्धि कर रहा होता है, क्योंकि इसका वजन बढ़ रहा होता है और इसका शरीर अच्छी तरह से भर रहा होता है। आपका शिशु अब सिर से पांव तक लगभग 14.80 inches का हो चुका होता है और उसका वज़न लगभग 2.22 pounds या 1 kilo होता है।
28 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
अब आप गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में पहुंच गई हैं! गर्भ में आपके शिशु का वजन भी अब एक किलोग्राम से थोड़ा ज्यादा ही है। वह अब लगभग एक बैंगन के जितना हो गया है और उसकी लंबाई तकरीबन 37.6 सें.मी. (14.8 इंच) है। उसकी ह्दय गति अब धीमी हो गई है, हालांकि यह अब भी 140 धड़कन प्रति मिनट की दर से धड़क रहा है। यह आपकी ह्दय गति से दोगुना तेज है। आपके शिशु की अब नाजुक पलकें आ गई हैं, और उसकी आंखें अब आंसू पैदा कर सकती हैं।
यदि आप गर्भ में छोटी और लयबद्ध हलचल महसूस कर रही हैं, वह शायद शिशु का हिचकी लेना है। कुछ होने वाली माँएं इसे गुदगुदी जैसी अनुभूति मानती हैं या फिर क्रमबद्ध ढंग से हल्के झटके लगना। इस चरण पर यह पता होना कि आपका शिशु भीतर क्या अनुभव कर रहा है, आपके लिए काफी राहत भरा हो सकता है। साथ ही यह आपको शिशु के साथ बंधन बनाने में भी मदद कर सकता है।
हिचकी आना स्वाभाविक और सामान्य क्रिया है, और आपके शिशु को इससे कोई नुकसान या परेशानी नहीं होती। हो सकता है आप इसे बार-बार महसूस करें या फिर कभी-कभार ही इसका अहसास हो। यदि आपको अभी तक शिशु की हिचकी महसूस नहीं हुई है, तो भी चिंतित न हों। शिशु की हिचकी को उसकी नियमित हलचल के बीच अलग से पहचान पाना मुश्किल हो सकता है।
गर्भावस्था के 28वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन
3 Dart, LLC for BabyCenter
क्या अब आपको पहले से बहुत ज्यादा भूख लगती है? यदि ऐसा है, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। आपका गर्भस्थ शिशु तेजी से बड़ा हो रहा है, और नियमित रूप से उसका वजन बढ़ रहा है। और इसलिए आपको तीसरी तिमाही में अतिरिक्त कैलोरी की जरुरत होती है। मगर आपके लिए सेहतमंद खान-पान मुश्किल नहीं होना चाहिए।
जैसे-जैसे आपके शिशु का वजन बढ़ता है, आप पाएंगी कि आपका पेट निरंतर बड़ा होता जा रहा है। हो सकता है शिशु के जन्म से पहले ही शायद रात में आराम से सोना आपके लिए मुश्किल हो जाए। बढ़ते पेट की वजह से बिस्तर में आरामदायक मुद्रा में सो पाना मुश्किल हो सकता है। या फिर हो सकता है कि गैस, सीने में जलन, कब्ज और टांगों में ऐंठन की वजह से आप न सो पा रही हों। यह भी संभव है कि आपको रात में बार-बार पेशाब जाना पड़ता हो, क्योंकि आपका बढ़ता गर्भाशय आपके मूत्राशय पर दबाव डालता है। गर्भावस्था में आराम की नींद के बारे में हमारा यह लेख पढ़ें।
28 सप्ताह गर्भवती होने पर क्या जानना जरुरी है
शिशु का जन्म अब ज्यादा दूर नहीं है। आप अपनी अंतिम तिमाही में पहुंच गई हैं, जो कि आपकी गर्भावस्था की समाप्ति तक चलेगी, आमतौर पर 39 सप्ताह तक। अब से आपको शायद डॉक्टर से ज्यादा बार मिलना होगा। यदि आपको डॉक्टर से कुछ भी पूछना हो, तो जरुरी नहीं कि आप अगले अप्वाइंटमेंट तक का इंतजार करें, आप डॉक्टर से फोन करके भी अपनी शंका का समाधान पूछ सकती हैं।
बहुत सी महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि वे प्रसव शुरु होने के संकेतों को पहचाना पाएंगी या नहीं। यह कैसे शुरु होगा? आपको कैसा महसूस होगा? प्रसव शुरु होने के संकेतों के बारे में यहां पढ़ें, ताकि आप सही व गलत संकेतों में अंतर कर सकें।
28 सप्ताह में भ्रूण का औसत वजन कितना होता है?