Google AdSense Header Slot

29 हफ्ते में बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 29
29 हफ्ते में बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?
29 सप्ताह की गर्भावस्था

In this article

29 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
गर्भावस्था के 29वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन
29 सप्ताह गर्भवती होने पर क्या जानना जरुरी है
गर्भावस्था के 29वें हफ्ते में क्या करें
आपकी गर्भावस्था के लिए बेबीसेंटर का सुझाव

29 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपके शिशु का वजन अब 1.1 किलोग्राम से भी थोड़ा ज्यादा हो गया है और वह सिर से एड़ी तक करीब 38.6 सें.मी. (15.2 इंच) तक लंबा हो गया है। वह अब करीब-करीब एक कद्दू के बराबर है। उसका मस्तिष्क, जो एक समय पर सपाट था, उसमें अब नई सिलवटें और लकीरें बन रही हैं, क्योंकि यह अब और जटिल व परिष्कृत होता जा रहा है।

यह आश्चर्यजनक बात है कि शिशु को कुल जितनी ऊर्जा की जरुरत होती है, उसका आधा हिस्सा मस्तिष्क के विकास के लिए चाहिए होता है। तीसरी तिमाही के अंत तक उसके मस्तिष्क में अरबों न्यूरॉन (तंत्रिका कोशिकाएं) बन चुके होंगे।

आपके शिशु की हड्डियां सख्त बनना जारी रखती हैं। हर रोज करीब 200 मि.ग्रा. कैल्शियम उसके अस्थि-पंजर में संग्रहित होता है। कैल्शियम की यह मात्रा उतनी है, जितनी आपको एक गिलास दूध पीने से मिलती है। शिशु की विकसित होती हड्डियों के लिए अन्य विटामिन और खनिज भी जरुरी होते हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप पौष्टिक व संतुलित आहार का सेवन करें।

नोट: विशेषज्ञों का कहना है कि हर शिशु अलग ढंग से विकसित होता है- गर्भाशय में भी। ये भ्रूण विकास की जानकारी आपको इस बात का सामान्य अंदाजा देती है कि गर्भ में शिशु किस तरह बढ़ रहा है।
गर्भावस्था के 29वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन

क्या आपको हाथों में कोई दर्द या सिहरन सी महसूस हो रही है? आपको कार्पेल टनल सिंड्रोम हो सकता है, जो गर्भावस्था में होने वाली आम शिकायत है। शिशु के जन्म के बाद यह ठीक हो जाएगा।

अब से लेकर प्रसव तक, आप शायद पाएं कि सांस की कमी में सुधार हो रहा है और आपके पेट में अब अधिक जगह है। आपको अपने श्रोणि क्षेत्र में अधिक दबाव महसूस हो सकता है। आपके शिशु ने अपनी अवस्था बदल ली है और वह अब आपके श्रोणि क्षेत्र में नीचे की तरफ खिसक गया है। इसे अंग्रेजी में 'लाइटनिंग' कहा जाता है, और यह इस बात का सटीक संकेत है कि आपके प्रसव का दिन नजदीक आ रहा है।
29 सप्ताह गर्भवती होने पर क्या जानना जरुरी है
तीसरी तिमाही में आपके शिशु का वजन तेजी से बढ़ेगा और आप उसकी हलचल और अधिक महसूस करने लगेंगी। आपका ग्रोथ स्कैन 28 और 32 सप्ताह की गर्भावस्था के बीच कराया जाएगा।

हर शिशु थोड़ी अलग विकास दर से बढ़ता है। सामान्यत:, जब तक आप अपने शिशु की हलचल महसूस कर पा रही हैं, तब तक चिंता की कोई बात नहीं होनी चाहिए। हालांकि, दुर्लभ मामलों में, कुछ शिशु उतनी अच्छी तरह नहीं बढ़ पाते, जितना उन्हें बढ़ना चाहिए (इंट्रायूटेरीन ग्रोथ रेस्ट्रिक्शन)। ऐसा अपरा (प्लेसेंटा) से जुड़ी समस्याओं की वजह से हो सकता है, जिनमें मुख्य है प्री-एक्लेमप्सिया।
मगर, चिंतित न हों। यदि आपकी डॉक्टर को लगे कि आप अपने चरण से छोटी हैं या फिर अल्ट्रासाउंड के परिणाम में कोई बड़ी समस्या का पता चले, तो वे आपकी और शिशु की ध्यानपूर्वक निगरानी रखेंगी।

बहुत सी गर्भवती महिलाएं तीसरी तिमाही के दौरान अपनी माँ के घर या ससुराल जाती हैं। वे अपनी डिलीवरी और शिशु के जन्म के बाद कुछ हफ्तों तक वहीं रहती हैं। इससे उन्हें प्रसव से उबरने और शिशु की देखभाल में मदद मिल जाती हैं। साथ ही, उन्हें अपना घर चलाने की जिम्मेदारी से भी कुछ समय के लिए मुक्ति मिल जाती है।

सुनिश्चित करें कि यदि माँ के घर या ससुराल जाएं तो अपनी मेडिकल रिपोर्ट साथ लेकर जाएं, ताकि वहां नई डॉक्टर को सब दिखा सकें। नई डॉक्टर के अधिकांश सवालों का जवाब इन्हीं रिकॉर्ड से मिल जाएगा। आपके रिकॉर्ड में ये सब होना चाहिए:

पिछली डॉक्टर द्वारा नियमित अप्वाइंटमेंट पर लिखे गए परामर्श
गर्भावस्था के दौरान हुई जांचों के परिणाम
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट
डॉक्टर द्वारा लिखी गई प्रेस्क्रिप्शन स्लिप


"मैं घर पर अपने पति की टी-शर्ट और पैंट पहनती हूं, क्योंकि ये बहुत आरामदायक रहती हैं और मेरे पति को लगता है कि मैं इनमें बहुत प्यारी दिखती हूं!"

पूजाभय
गर्भावस्था के 29वें हफ्ते में क्या करें

गर्भावस्था के इस चरण पर आपकी और शिशु की सेहत के लिए अच्छा खान-पान बहुत जरुरी है। आयरन से भरपूर भोजन खाने का प्रयास करें, जो कि लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। आयरन से भरपूर आहार के लिए हमारा यह स्लाइडशो देखें।
गर्भावस्था में जलनियोजित रहना क्यों जरुरी है, यहां जानें।
नई माँओं के लिए स्तनपान करवाने की युक्तियों के बारे में यहां पढ़ें।
गोद भराई के कार्यक्रम का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे इन सुझावों को अपनाएं।
गर्भावस्था में संभोग को लेकर अक्सर शंकाएं बनी रहती हैं। क्या तीसरी तिमाही में संभोग किया जा सकता है, यहां जानें।

आपकी गर्भावस्था के लिए बेबीसेंटर का सुझाव
शिशु की देखभाल आप किस तरह करेंगी, इस बारे में विचार करें। योजना बनाएं कि आपका शिशु कहां सोएगा और नवजात शिशु की देखभाल के बारे में जितना अधिक हो सके जानकारी इकट्ठा करें।

बेबीसेंटर कम्युनिटी में अपनी जैसी अन्य होने वाली माँओं के साथ बातचीत कर अपने विचार साझा करें!
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp