गर्भावस्था के तीसरे महीने के अंत तक आपका शिशु पूरी तरह से बन चुका होता है। आपके बच्चे के हाथ और उंगलियां, पैर और पैर की उंगलियां बन जाती हैं। वह अपनी मुट्ठी और मुंह खोल और बंद कर सकता है। उंगलियों के नाखून और पैर के अंगूठे विकसित होने लगते हैं और बाहरी कान बनने लगते हैं। मसूढ़ों के बनने शुरुआत हो जाती है।
आपके बच्चे के प्रजनन अंग भी विकसित होते हैं, लेकिन अल्ट्रासाउंड पर बच्चे के लिंग का पता लगाना मुश्किल होता है। रक्त संचार और मूत्र प्रणाली काम करने लगती है और यकृत पित्त का उत्पादन करने लगता है। तीसरे महीने के अंत में, आपका शिशु लगभग 7.6 -10 सेमी (3-4 इंच) लंबा होता है और उसका वजन लगभग 28 ग्राम (1 औंस) होता है। 30 वीक प्रेगनेंसी
तक पहुँचते-पहुचते आपके बच्चे का आकर एक बंदगोभी जितना हो जाता है। तीसरे महीने तक आपके बच्चे का सबसे महत्वपूर्ण विकास हो चुका होता है, गर्भावस्था के तीन महीने बाद गर्भपात की संभावना काफी कम हो जाती है।
3 महीने का बच्चा गर्भ में कितना बड़ा होता है?