3 मंथ प्रेगनेंसी डाइट चार्ट/प्रेगनेंसी आहार प्लान - क्या खाएं और क्या न खाएं ?
गर्भावस्था (प्रेग्नेंसी) का समय किसी भी महिला के लिए बहुत खास होता है। न सिर्फ गर्भवती महिला बल्कि उसका पूरा परिवार आने वाले मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहा होता है। ऐसे में इस अवधि में गर्भवती का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। खासतौर पर उसके खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। यह उसके साथ-साथ पेट में पल रहे बच्चे के लिए भी जरूरी होता है। इस ब्लॉग में हम आज आपको बताएंगे कि गर्भावस्था के तीसरे महीने में किस तरह का डाइट चार्ट होना चाहिए। गर्भवती को क्या खाना चाहिए और किससे परहेज करना चाहिए।
यूं तो प्रेग्नेंसी के हर महीने महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन शुरुआती तीन महीने बहुत मायने रखते हैं। दरअसल इस दौरान भ्रूण आकार ले रहा होता है। उसके दिल, किडनी, आंखों, गुप्तांग व अन्य अंगों का निर्णाण इस महीने में आकर होने लगता है। ऐसे में संतुलित खान-पान से बच्चे की ग्रोथ ठीक से होती है और वह हेल्दी पैदा होता है।
1. कॉफी व चाय – गर्भावस्था के तीसरे महीने में चाय, कॉफी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं अधिक मात्रा में चाय व कॉफी पीने से भ्रूण में जन्म दोष होने की आशंका भी रहती है।
2. जंक फूड – इस समय में आपको जंक फूड के सेवन से भी बचना चाहिए। जंक फूड में चीनी, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, वसा और शरीर को प्रबावित करने वाले कई तत्व होते हैं।
3. समुद्री भोजन – प्रेग्नेंसी के इस महीने में समुद्री भोजन खाने से बचना चाहिए। दरअसल इनमें उच्च मरकरी होती है, जो भ्रूण के लिए नुकसानदायक होता है।
4. शराब व तंबाकू – इस अवस्था में आपको शराब व तंबाकू से भी दूर रहना चाहिए। इनमें भी आपके भ्रूण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व होते हैं। इसके अलावा चॉकलेट से भी बचना चाहिए। 5. डिब्बाबंद खाना – गर्भावस्था के तीसरे महीने में आपको डिब्बाबंद चीजों से भी दूर रहना चाहिए। जैसे अचार व जूस। इनमें कुछ केमिकल मिलाए जाते हैं, जो आपके व पेट में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
6. कच्चा मांस और कच्चे अंडे – इस दौरान आपको कच्चा मांस और कच्चे अंडे भी नहीं खाने चाहिएं। इनमें साल्मोनेला व लिस्टेरिया नामक बैक्टीरिया होता है, जो भ्रूण पर नकारात्मक असर डालता है।
तो कुल मिलाकर आप ये समझ गई होंगी की तीसरे महीने के दौरान आपको क्या खाना है और क्या नहीं खाना है।
3 महीने की गर्भवती के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा है?