अक्सर बच्चों के कान में मैल जम जाता है जिसे समय पर साफ करना जरूरी है। आप डॉक्टर की सलाह पर बच्चे के कानों को घर पर साफ कर सकते हैं।
शिशु के कान साफ रखना बहुत जरूरी है। आप शिशु के कान के बाहरी हिस्से और आसपास की त्वचा को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक साफ कपड़े या रूई के फाहे और थोड़े गुनगुने पानी की जरूरत होती है।
शिशु के कान के अंदर रूई का फाहा या अन्य कोई भी चीज डालनी सही नहीं है। अगर आपको बच्चे के कान अंदर ईयर वैक्स यानी कान का मैल दिख रहा है तो इसे कई सुरक्षित तरीकों से आप साफ कर सकती हैं।
बच्चे के कान साफ करने का तरीका-
आप रोज शिशु का कान साफ कर सकती हैं। इसके लिए गुनगुने पानी में रूई का एक फाहा भिगोएं और उससे हल्के हाथों से बच्चे के कान को साफ करें। आप साफ सूती कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कपड़े से बच्चे के कान को पीछे से और कान के आसपास का हिस्सा भी साफ करें।
रूई के फाहे का कोई भी हिस्सा बच्चे के कान के अंदर नहीं छूटना चाहिए। इसकी वजह से कान की नलिका को नुकसान पहुंच सकता है।
ईयर ड्रॉप्स-
अगर आप ईयर वैक्स हटाने के लिए ईयर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें :
* बच्चे को एक करवटे लिटा दें। अब कान के लोब को ऊपर नीचे खींचे ताकि आपको कान की कैनाल दिख सके।
* कान में ईयर ड्रॉप्स की पांच बूंदें डालें। (डॉक्टर के बताए अनुसार)
* ड्रॉप्स डालने के बाद लगभग दस मिनट तक बच्चे को इसी पोजीशन में रखें।
* हमेशा डॉक्टर के परामर्श पर ही ईयर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
3 महीने के बच्चे के कान कैसे साफ करें?