जन्म के बाद छह महीने तक शिशु को सिर्फ मां का दूध ही दिया जाता है। वहीं उसके लिए संपूर्ण पोषण का आधार होता है। छह महीने के होने के बाद शिशु को ठोस आहार देना शुरू किया जाता है। इस समय अक्सर बच्चों को सेरेलेक खिलाया जाता है। हालांकि, आपको बता दें कि सेरेलेक के कई हेल्दी विकल्प भी हैं जिन्हें आप घर पर बनाकर अपने बच्चे को खिला सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं सेरेलेक के हेल्दी विकल्प, जो आपके बच्चे को मजबूत और इम्यूनिटी बढ़ानेमें मदद करते हैं।
दलिया
आप अपने बच्चे को दलिया खिला सकती हैं। इससे उच्च मात्रा में एनर्जी मिलती है और पाचन तंत्र उत्तेजित होता है। सब्जियों के साथ नमकीन या मीठा दलिया भी बना सकती हैं।
10 महीने से कम उम्र के बच्चे को दलिया चबाने में दिक्कत हो सकती है इसलिए आप उसे दलिये को मैश कर के खिलाएं। दलिये में घी डालकर इसके पोषण की मात्रा को बढाया जा सकता है।
3 महीने के बच्चे के लिए कौन सा सेरेलैक सबसे अच्छा है?