1.करें तेल मालिश
नवजात बच्चे की अगर नाक ब्लॉक (Nose block) हो गई है तो आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. सरसों के तेल से बलगम को सुखाने के गुण होते हैं. आप सरसों के तेल को शिशु के माथे, नाक के पास, ठोड़ी, छाती, पीठ पर कोमलता से लगाएं. ज्यादा जोर लगाकर मालिश न करें. अगर आप इसे और अधिक फायदेमंद बनाना चाहते हैं तो सरसों के तेल को हल्का गर्म कर उसमें लहसुन की कलियां डालकर तेल ठंडा होने के बाद इस तेल से शिशु की मालिश करें.
2.स्तनपान कराएं
मां के दूध में एंटी-बॉडीज तत्व मौजूद होते हैं जो बच्चों के लिए हर तरह की समस्याओं को ठीक करने में कारगर होते हैं. इसके अलावा मां के दूध से बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ती है और किसी तरह का संक्रमण नहीं होता. शिशु को सर्दी लगने की समस्या भी इससे जल्दी दूर हो जाती है.
3.कंगारू थेरेपी देगी गर्माहट
बच्चों को गर्म कपड़ें में लपेट कर रखें और इस बात का ध्यान रखें कि कमरे का तापमान ठंडा या अधिक गर्म ना हो. आप बच्चे को अपने शरीर के संपर्क में आने दें और बच्चे को अपने शरीर से चिपकाकर बैठें. इसे कंगारू मदर थैरेपी भी कहा जाता है. इस उपाय को शिशु का वजन बढ़ाने और गर्माहट देने के लिए किया जाता है. इससे नवजात की नाक और छाती में जमा बलगम निकलने में आसानी होती है और थोड़ी देर में नाक खुल जाती है.
3 महीने के बच्चे को सर्दी हो जाए तो क्या करना चाहिए?