किसी भी घर में शिशु का जन्म पूरे परिवार के लिए खुशियां लेकर आता है। माता-पिता के लिए यह खुशी तब और दोगुनी हो जाती है, जब वो अपने शिशु को हंसते-खेलते व बढ़ते हुए देखते हैं। जन्म के बाद शिशु का हर महीने विकास होता है, न सिर्फ वजन और कद में, बल्कि उसके हाव-भाव में भी परिवर्तन आते हैं। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम शिशु के तीसरे महीने में होने वाले बदलाव और विकास की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही 3 महीने के बच्चे की गतिविधियों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें भी आपको बताएंगे।
3 महीने के बच्चे का वजन और हाइट कितनी होनी चाहिए?
जब शिशु जन्म लेता है, तो उसके बाद पहले और दूसरे महीने में शिशु के वजन और कद में लगभग कुछ ही अंतर रहता है। हालांकि, 3 महीने के शिशु का विकास पहले दो महीने के तुलना में ज्यादा होता है। तीसरे महीने में बेबी गर्ल का सामान्य वजन 4.7 किलो से 6.3 किलो और लंबाई 59.8 सेंटीमीटर तक हो सकती है। वहीं, बेबी बॉय का सामान्य वजन 5.1 किलो से 6.9 किलो तक और लंबाई 61.4 सेंटीमीटर हो सकती है (1)। ध्यान रहे कि हर शिशु का शारीरिक विकास व बनावट अलग-अलग होती है। इसका असर उनकी लंबाई व वजन नजर आता है। साथ ही शिशु का वजन उसके जन्म के समय के वजन पर भी निर्भर करता है। इस मामले में बाल चिकित्सक से आपको और सटीक जानकारी मिल सकती है।
3 माह के शिशु का वजन कितना होना चाहिए?