तीन साल का बच्चा बड़ों की तरह बात करना सीख जाता है लेकिन उसकी बोली में बहुत मिठास और प्यार होता है।
कम्युनिकेशन और लैंग्वेज स्किल्स-
तीन साल का बच्चा एक वाक्य बोलने के लिए कम से कम तीन शब्द एक साथ बोल लेता है। इतना बड़ा बच्चा आपकी हर बात को समझ सकता है और आपसे सवाल भी पूछ सकता है।
ये बच्चे बहुत कुछ बोलना सीख जाते हैं। ये आपका पूरा नाम ले सकते हैं और गिनती सीख जाते हैं। 3 साल का बच्चा आसान पजल्स को भी सुलझा सकता है। आप उसे जो कहानी सुनाते हैं, वो आपको वापिस से उसके कुछ अंश बता सकता है। इतने बड़े बच्चे को आपकी बताई गई बातें और कहानियां याद रह सकती हैं।
सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट-
इस उम्र के बच्चे दिन के समय खुद टॉयलेट जा सकते हैं। बच्चा अपने दोस्तों का नाम ले सकता है और ये भी बता सकता है कि उसका दोस्त लड़का है या लड़की। इस उम्र के बच्चे अपने साथियों के साथ जो भी गेम खेलते हैं, उसमें पूरी तरह से हिस्सा लेते हैं और उन्हें गेम समझने भी आने लगता है।
3 साल के बच्चे को क्या क्या आना चाहिए?