30 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास-
आपके शिशु का माप सिर से एड़ी तक अब 39.9 सें.मी. (15.7 इंच) से थोड़ा ज्यादा हो गया है, जो कि तकरीबन एक पत्तागोभी के समान है। लंबाई के आधार पर शिशु की बढ़त अब जल्द ही धीमी पड़ जाएगी, मगर जन्म के समय तक उसका वजन बढ़ना जारी रहेगा। इस चरण पर उसका वजन करीब अब 1.3 किलोग्राम हो गया है।बच्चा पेट में इस समय जागने और सोने की प्रक्रिया में व्यस्त है। इसी बीच वह हलचल भी करता है। उसके शरीर पर बालों की परत गायब हो रही है, जन्म के कुछ समय बाद उसके कंधों या पीठ पर बालों की यह परत बाकी रह जाएगी।
यदि आप अपने पेट पर टॉर्च या कोई चमकदार रोशनी डालें, तो आप शायद महसूस कर पाएं कि शिशु इसे देखने के लिए अपना सिर घुमाने लगता है। हालांकि, उसकी दृष्टि अभी विकसित हो रही है और जन्म के बाद भी इसका विकसित होना जारी रहेगा। जब शिशु का जन्म होता है, तो वह केवल 20 से 30 सें.मी. की दूरी तक ही चेहरों और चीजों को देख सकता है।
30 सप्ताह में बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?