Google AdSense Header Slot

32 वीक प्रेगनेंट कितने महीने का होता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 13
32 वीक प्रेगनेंट कितने महीने का होता है?
32 week Pregnancy में होने का मतलब है कि बच्‍चे के जन्‍म में केवल एक महीना भर बचा है।
ये आपकी गर्भावस्‍था की तीसरी तिमाही चल रही है। शिशु के आने का आप बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और जल्‍द ही आपका ये इंतजार खत्‍म होने वाला है। इस सप्‍ताह भी आपको कुछ लक्षण परेशान कर सकते हैं लेकिन घबराइए नहीं क्‍योंकि बहुत जल्‍द ही ये सब खत्‍म होने वाला है और आपका बच्‍चा आपकी गोद में आने वाला है।

आपकी प्रेगनेंसी का 32वां सप्‍ताह मतलब आप अपनी गर्भावस्‍था के आठवें महीने में चल रही हैं। अब बच्‍चे के जन्‍म में केवल एक महीना भर बचा है। ऐसे में आपके पहले के लक्षण तो बने ही रहेंगे लेकिन अब डिलीवरी के संकेतों पर आपको ध्‍यान देना होगा। इसलिए इस समय होने वाले लक्षणों और संकेतों को नजरअंदाज न करें।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp