Google AdSense Header Slot

33 वीक में बेबी का वेट कितना होना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 14 Oct 2022 | Views: 8
33 वीक में बेबी का वेट कितना होना चाहिए?
33 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपके बच्चे का वजन अब एक अनानास के समान यानि तकरीबन 1.9 किलोग्राम हो गया है। सिर से एड़ी तक उसका माप भी अब करीब 43.7 सें.मी. (17.2 इंच)पहुंच गया है। उसका मस्तिष्क और तंत्रिका प्रणाली पूरी तरह विकसित हो चुकी हैं और अब वह अपनी खुद की प्रतिरक्षण प्रणाली विकसित करना शुरु कर रहा है।

जन्म की तैयारी में शिशु के शरीर पर चर्बी चढ़ने की वजह से उसकी त्वचा अब कम झुर्रीदार हो गई है। उसकी त्वचा के नीचे सफेद वसा की मात्रा से शिशु की रंगत पहले की तुलना में थोड़ी कम लाल हो गई है। जन्म के बाद शिशु की त्वचा की रंगत कई महीनों तक विकसित होती रह सकती है, खासकर कि यदि वह अफ्रीका-कैरिबियाई या मिली-जुली प्रजाती का है तो।

आपके शिशु की खोपड़ी मुलायम और कोमल है, और इसे बनाने वाली हड्डियों की प्लेट अभी आपस में नहीं जुड़ी हैं। प्रसव के दौरान, ये प्लेट एक दूसरे के ऊपर चढ़ जाती हैं, ताकि शिशु प्रसव नलिका से आसानी से बाहर आ सके। जन्म के बाद आप अपने शिशु की खोपड़ी में खाली जगह (कलांतराल-फॉन्टानेल) देख या महसूस कर सकते हैं। ये खाली जगह शिशु के 18 महीने का होने से पहले बंद नहीं होंगी।

यदि आपके गर्भ में पुत्र है, तो उसके वृषण उसके पेट के निचले हिस्से से अंडकोष में आना जारी रखेंगे। कई बार, जन्म के बाद तक भी एक या दोनों वृषण पूरी तरह अंडकोष में नहीं आते। यह खासकर उन शिशुओं में अधिक आम है, जो समय से पहले पैदा होते हैं। नीचे अंडकोष में न आए हुए अधिकांश वृषण शिशु के छह महीने का होने तक अपने सही स्थान पर आ जाते हैं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp