Google AdSense Header Slot

37 साल की उम्र में गर्भवती होने की संभावना?

Language: Hindi | Published: 02 Jun 2020 | Views: 22
37 साल की उम्र में गर्भवती होने की संभावना?
37 साल में मां बन रही हैं श्रेया घोषाल, जानें 40 से 50 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की क‍ितनी रहती है संभावना
मां बनने के लिए कब तक कर सकती हैं इंतजार

मां बनने के लिए आप 40 साल तक नेचुरल प्रेग्नेंसी कंसीव करने का इंतजार कर सकती हैं। वहीं 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को फर्टिलिटी एक्सपर्ट से मिलकर प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर सकती हैं। हर लड़की के शरीर में जन्म के साथ ही गर्भाशय में साथ अंडाशय में अंडो की एक निश्चित संख्या होती है। पीरियड्स शुरु होने के बाद हर महीने इन अंड़ो की संख्या कम होने लगती हैं। 30 से 35 साल की उम्र में ना सिर्फ अंडों की संख्या कम होती है बल्कि अंडो की क्वॉलिटी भी खराब होने लगती है जिस वजह से 35 साल के बाद गर्भवती होने में कई तरह की परेशानी आती हैं। 40 से 50 साल की उम्र में मेनोपॉज शुरु हो जाता है। इस दौरान अंडों की संख्या बहुत कम हो जाती है साथ ही उनकी क्वॉलिटी अच्छी नहीं रहती है। इन वजह से ना केवल गर्भ धारण करने में दिक्कत आती बल्कि बच्चे में बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इस उम्र में मिसकैरेज का भी काफी खतरा बढ़ जाता है।

जानिए ट्रांसजेंडर पुरुषों के गर्भधारण के समय आती हैं कौन सी समस्याएं
40 साल की उम्र के बाद मां बनना संभव है ?
40 साल की उम्र के बाद मां बनना संभव है ?

40 से 50 साल की उम्र में नेचुरल कंसीव करने में बहुत दिक्कत आती है। ऐसे में महिलाएं फर्टिलिटी के जरिए मां बन सकती हैं। इस उम्र में दवाइयों की मदद से महिलाएं गर्भवती हो सकती है, अगर दवाई से गर्भ धारण ना हो तो आप आईवीएफ की मदद से भी गर्भवती हो सकती है। इस प्रक्रिया में महिला के शरीर के अंडों और पार्टनर के स्पर्म को लेकर भ्रूण को तैयार किया जाता है। इसके बाद इसे गर्भाशय में डाल दिया जाता है।

इन नॉन-वेज फूड को खा सकती हैं आप प्रेग्नेंसी में भी, जानिए
एग फ्रीज

इन दिनों एग फ्रीज करना काफी प्रचलित है, इस प्रक्रिया को एग फ्रीजिंग या क्रायोप्रिसर्वेशन कहते हैं। महिलाएं 30 साल की उम्र में अपने एगस को फ्रीज करवा लेती है, 40 साल की उम्र में मां बनाना चाहती है तो इन फ्रोजन एग की मदद से गर्भवती हो सकती है। एग फ्रीज में बच्चों में किसी भी तरह की जेनेटिक समस्या होने के चांस बहुत कम होते हैं।

जानें क्‍या होता है एप‍िड्यूरल बर्थ, नॉर्मल ड‍िलीवरी से क‍ितना है ये अलग, जानें इसके फायदे और खतरे
अधिक उम्र में गर्भधारण के दौरान क्या क्या समस्याएं हो सकती है
अधिक उम्र में गर्भधारण के दौरान क्या क्या समस्याएं हो सकती है

अधिक उम्र में गर्भवती होने में बहुत दिक्कत होने के साथ साथ जेस्टेशनल डायबिटीज होने का भी डर बना रहता है। इस उम्र में मिसकैरेज होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा प्री मैच्योर डिलीवरी का खतरा बना रहता है। अधिक उम्र में प्रेग्नेंसी के दौरान क्रोमोसोम से जुड़ी बीमारियों का डर बना रहता है।

इस आर्टिकल में दी गाई जानकारी प्रेग्नेंसी के संबंध में से है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें या फिर डॉक्टर से संपर्क करें।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp