Google AdSense Header Slot

37 हफ्ते के कितने महीने होते हैं?

Language: Hindi | Published: 14 Oct 2022 | Views: 22
37 हफ्ते के कितने महीने होते हैं?
37 सप्ताह का मतलब है कितने महीने?
37 हफ्ते मतलब आप अपनी गर्भावस्‍था के नवें महीने में पहुंच चुकी हैं।

37 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
अब आपकी गर्भावस्था पूर्ण अवधि पर पहुंच गई है, प्रसव की नियत तिथि से अब यह केवल कुछ ही हफ्तों दूर है। आपके शिशु का वजन अब करीब 2.9 किलोग्राम और सिर से एड़ी तक की लंबाई करीब 48.6 सें.मी. (19.1 इंच) है। यह रसपालक (स्विस चार्ड) के एक डंठल की लंबाई जितना है।

आपका शिशु होंठ भींचकर चुंबल जैसी मुद्रा बनाकर (पाउट), त्योरी चढ़ाकर और मुंह बनाकर अपने चेहरे की मांसपेशियों पर काम करना जारी रखता है। उसके पैर की उंगलियों के नाखून अब उंगलियों के सिरे तक पहुंच गए होंगे, और ये इससे आगे भी बढ़ना जारी रख सकते हैं।

गर्भावस्था के 37वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन:

क्या बढ़ते पेट और पीठ दर्द की वजह से आपको मुश्किल हो रही है? क्या हर घंटे बाद पेशाब आने की वजह से आप परेशान हो गई हैं? चिंता न करें, ये सभी गर्भावस्था के दुष्प्रभाव अब कुछ ही समय के लिए हैं, आपके प्रसव की तिथि नजदीक आ रही है और शिशु के जन्म के बाद आपको इन दुष्प्रभावों से भी राहत मिल जाएगी।

गर्भावस्था के दौरान कूल्हों में दर्द होना भी आम है। अगर यह समस्या गर्भावस्था की शुरुआत से ही आपको है, तो गर्भावस्था बढ़ने पर आपके माप और वजन में वृद्धि होने पर यह और बदतर हो सकती है। यह परेशानी अक्सर रात में होती है और आपके लिए आराम की नींद ले पाना मुश्किल बना सकती है। कूल्हों के दर्द को अक्सर श्रोणि क्षेत्र के दर्द के साथ मिलाकर देखा जाता है।

बहरहाल, यदि आपको चलने में दिक्कत हो रही हो, प्रभावित हिस्से की तरफ से आप वजन न उठा पा रही हों या फिर दर्द बहुत ज्यादा हो या फिर अचानक से शुरु होता हो तो आपको अपनी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp