गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह के दर्द और एहसासों को सहना पड़ता है जिसमें से एक पेट पर टाइट महसूस यानी स्टमक टाइटनिंग (Stomach tightening) होना भी है।
प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही(38 सप्ताह)
इस समय स्टमक टाइटनिंग प्रसव पीड़ा का संकेत हो सकती है। यदि प्रसव होने वाला हो तो संकुचन और टाइटनिंग जल्दी-जल्दी और तेज महसूस होने लगती है।
अन्य कारण
जब गर्भ में शिशु लात मारता है तो पेट में गुदगुदी सी महसूस होती है। इस समय पेट में थोड़ा टाइट भी महसूस हो सकता है।
कई बार ज्यादा खाने की वजह से भी पेट में टाइट और अकड़न महसूस हो सकती है। ज्यादा खाने और गर्भाशय में शिशु होने की वजह से पेट में जगह कम पड़ सकती है।
डॉक्टर को कब दिखाएं
अगर आपको बहुत ज्यादा और लंबे समय तक टाइट महसूस हो रहा है या आपको हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी है तो डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं। यदि एक घंटे में चार बार से ज्यादा बार टाइट महसूस हो, पेट में टाइट महसूस होने के साथ सांस लेने में दिक्कत हो और टाइटनिंग के साथ तेज दर्द महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। प्रेग्नेंसी में छोटी-सी लापरवाही भी मां और बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है इसलिए ऐसी कोई भी गलती करने से बचें।
38 सप्ताह की गर्भवती होने पर मेरा पेट सख्त क्यों होता है?