गाय के दूध को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है लेकिन शिशु या बच्चों को गाय का दूध देने से पहले इसके फायदे और सही उम्र के बारे में जान लेना चाहिए।
शिशु जब छह माह का हो जाए, तो उसका खाना बनाने के लिए आप थोड़ी मात्रा में गाय का दूध इस्तेमाल कर सकती हैं। दही, पनीर और हल्की चीज़ भी छह महीने के बाद से शिशु को दी जा सकती हैं। मगर, गाय का दूध मुख्य पेय के तौर पर देने से एक साल का होने से पहले उसे जरुरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
जब तक कि बच्चा एक साल यानी 12 महीने का नहीं हो जाता, तब तक उसे गाय का दूध नहीं देना चाहिए। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार 12 महीने से कम उम्र के बच्चे गाय के दूध को ब्रेस्ट मिल्क और फॉर्मूला मिल्क की तरह पचा नहीं पाते हैं। गाय के दूध में प्रोटीन और खनिज पदार्थों की उच्च मात्रा होती है जिससे शिशु की किडनी पर दबाव पड़ सकता है। एक साल का होने के बाद बच्चे का पेट और किडनी दोनों मजबूत हो चुके हैं इसलिए ये उम्र गाय का दूध पिलाने के लिए सही है।
बच्चे को कैसे दें गाय का दूध-
गाय का दूध पचाने में मुश्किल होता है और उसे धीरे-धीरे कम मात्रा में दूध देना शुरू करना चाहिए।
हो सकता है कि बच्चे को शुरुआत में गाय का दूध पसंद न आए इसलिए उसे चम्मच से या घूंट-घूंट कर दूध पिलाएं।
पहली बार में गाय के दूध में कोई अन्य खाद्य पदार्थ न मिलाएं। एक गिलास में दूध डालकर उसे पीने के लिए दें। इससे बच्चे को गाय के दूध के स्वाद का पता चलेगा।
अगर आज आपने में बच्चे को एक कप दूध दिया है तो दूध की मात्रा बढ़ा़ने से पहले एक या दो दिन रूक जाएं। धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाना सही रहेगा।
सुबह के नाश्ते या शाम के समय बच्चे को रोज दूध पीने की आदत डालें।
4 महीने के बच्चे को गाय का दूध कैसे दें?