अगर बच्चा पूरी तरह से सिर्फ मां का दूध पीता है तो वह 1 दिन में 3 बार या फिर ज्यादा से ज्यादा 8 बार भी पॉटी कर सकता है। इसे सामान्य की कैटिगरी में रखा जा सकता है।
नवजात शिशु से 1 महीने तक-
नवजात शिशु को बड़े बच्चे की तुलना में ज्यादा पोटी आती है और नवजात शिशु को यानि की बच्चे को बार बार पेशाब भी आता है। इस लिए नवजात शिशु से लेकर 1 महीने के बच्चे दिन में 8-10 डायपर की जरूरत पड़ती है क्युकी अपने जन्म से 1 महीने तक शिशु दिन में 4-5 बार पोटी और लहभग हर एक घंटे में पेशाब करता रहता है। और ये आंकड़े बच्चे के फीड करने के अनुसार बदलते रहते है।
1 महिने से 5 महीने तक-
1 के बाद बच्चे की पोट्टी करने की मात्रा थोड़ी कम होती जाती है जो बच्चे के 5 महीने के होने तक लगभग 2-3 बार की ही होती है। इस में स्तनपान करने वाले बच्चो में पोटी करना ज्यादा होता है जबकि फार्मूला मिल्क पीने वाले बच्चे कम पोटी करते है। इस लिए 1 महीने से 5 महीने तक बच्चे को दिन में 7-8 डायपर की जरूरत पड़ती है।
4 महीने के बच्चे दिन में कितनी बार पॉटी करते हैं?