प्रेगनेंसी में आपको हर महीने अपने डाइट चार्ट को बहुत अच्छे से फॉलो करना चाहिए। गर्भावस्था का चौथा महीना एक ऐसा समय होता है, जब आपको जी मिचलाना, मूड स्विंग, सिरदर्द और मार्निंग सिकनेस की समस्या कम होती है। खाने को लेकर अरूचि भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। दरअसल दूसरी तिमाही को सबसे आरामदायक माना जाता है। हालांकि कई लोगों के लिए ये स्थिति अलग हो सकती है। प्रेगनेंसी की इस अवधि में बच्चा सबसे तेजी से विकास करता है और इस दौरान आपके शरीर में पोषक तत्वों की मांग भी बढ़ जाती है ताकि बच्चे को भरपूर पोषण मिल सके। इसलिए, आपको अपने खानपान का बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि बच्चे का विकास अच्छे से हो सके। चौथे महीने से आपको अपने आहार में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक और विटामिन सी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इससे बच्चे के शरीर, मांसपेशियों और अन्य अंगों का विकास अच्छे से होता है। प्रेगनेंसी के चौथे महीने में आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए? इसके बारे में हमने विस्तार से बात की गुड़गांव के डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से।
प्रेगनेंसी के चौथे महीने में ऐसा रखें नाश्ता
1. प्रेगनेंसी के चौथे महीने में आपको भले मार्निंग सिकनेस और जी मिचलाने की दिक्कत न हो लेकिन इस दौरान आपको हार्ट बर्न की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आप अपने नाश्ते में तरबूज, ओट्स, सेब या केला ले सकते हैं। इसके अलावा आप नाश्ते में दूध और ब्राउन ब्रेड भी ले सकते हैं।
2. प्रेगनेंसी के चौथे महीने में आप विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन जरूर करें ताकि शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत हो। इसके लिए आप अमरूद, कीवी और अनानास आदि खा सकते हैं।
4 महीने में क्या खाना चाहिए?