Google AdSense Header Slot

4 साल के बच्चे को एक दिन में कितना कैल्शियम होना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 17 Oct 2022 | Views: 34
4 साल के बच्चे को एक दिन में कितना कैल्शियम होना चाहिए?
4 से 8 साल के बच्‍चे को 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम चाहिए होता है। वहीं 9 से 18 साल के बच्‍चे को रोजाना 1300 मिलीग्राम कैल्शियम लेना होता है। बच्‍चे को खाने से कैल्शियम दिया जा सकता है।

शिशुओं में कैल्शियम की कमी होने पर उसे कुछ देर के लिए धूप में ले जाना फायदेमंद हो सकता है। बच्चे को धूप में रखने से विटामिन-डी मिलेगा, जिससे कैल्शियम की मात्रा भी बढ़ेगी। बच्चे को कब और कितनी देर धूप में रखना है, इस बारे में आपको डॉक्टर बेहतर बता सकते हैं।

अगर आप शिशु को गाय का दूध देती हैं, तो बंद कर दें। एक साल से कम उम्र के शिशु को ब्रेस्ट मिल्क या फॉर्मूला मिल्क ही देना चाहिए, क्योंकि इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं, गाय के दूध में फास्फोरस की मात्रा ज्यादा होती है, जो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता हैं (3)। अगर आपका बच्चा एक साल से ज्यादा का है, तो आप उसे डेयरी दूध दे सकते हैं।

अगर आपके बच्चे को जन्म के समय से ही हाइपोकैल्सीमिया है, तो डॉक्टर उसका इलाज नर्सरी में रखकर कर सकते हैं, जहां उन्हें विशेष कैल्शियम वाला फॉर्मूला आधारित दूध दिया जाता है।

बच्चे के लिए कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ |
1 डेयरी उत्पाद – डेयरी उत्पाद कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। आप बच्चे को दूध, पनीर, दही आदि के माध्यम से कैल्शियम दे सकते हैं।

2 संतरे – वहीं, संतरे में भी कैल्शियम पाया जाता है। आप बच्चे को संतरा या संतरे का जूस पिला सकते हैं।

3 सोया – सोया में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। आप इसका सेवन भी कर सकते हैं।

4 बादाम – बच्चे की डाइट में बादाम को शामिल करना भी अच्छा तरीका हो सकता है। आप किसी भी तरह से उसे बादाम खिला सकते हैं।

5 ब्रोकली – ब्रोकली का सेवन कराना भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।

6 बीन्स – बीन्स में भी कैल्शियम पाया जाता है, जिस कारण बच्चे को कैल्शियम की कमी से राहत दिलाने में मदद मिलती है।

7 हरी सब्जियां – हरी सब्जियां आपके बच्चे को कैल्शियम के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी दे सकती हैं। पालक, केल, स्विस गार्ड व सरसों आदि में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अगर आपका बच्चा इन्हें खाने से मना करे, तो सब्जियों का सूप बनाकर उसे पिला सकते हैं।

8 अनाज – गेहूं, रागी, बाजरा व चने जैसे अनाज भी बच्चे में कैल्शियम की कमी दूर करने में मदद कर सकते हैं। आप ये अनाज बच्चे को जरूर खिलाएं।

9 मछली और मांस – मांस और मछली के सेवन से भी कैल्शियम की कमी दूर की जा सकती है।

10 हरे मटर – हरे मटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो बच्चे के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप बच्चे को हरे मटर किसी भी तरह से खिलाने की कोशिश करें।

11 दाल – दालों में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप बच्चों को पतली दाल पिला सकते हैं।

12 तिल के बीज – तिल के बीज में भी काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। आप बच्चे को किसी भी मीठे व्यंजन में तिल डालकर खिला सकते हैं।

13 अंडे – अंडा पौष्टिक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। आप बच्चे को उबला अंडा या अंडे का ऑम्लेट बनाकर खिला सकते हैं।

Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp