Google AdSense Header Slot

4 साल के लड़के को क्या खाना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 19
4 साल के लड़के को क्या खाना चाहिए?
4 साल के बच्चों का डाइट प्लान

बच्चों की मील को लेकर यह कहा जाता है कि उन्हें हर 3 से 4 घंटे के भीतर कुछ न कुछ खाने के लिए जरूर देना चाहिए। बच्चों को एकसाथ बहुत ज्यादा खाना नहीं खिलाना चाहिए। समय-समय पर छोटे-छोटे मील्स बच्चे के शरीर में एनर्जी का लेवल सही रखते हैं और उन्हें पर्याप्त पोषण मिलता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि 3 से 5 साल के उम्र के बच्चों की डाइट में कैलोरी 1200 से 1400 होनी चाहिए। इसके अलावा डाइट में हेल्दी फैट्स भी 25 से 30 प्रतिशत होने चाहिए। अगर बच्चे को मिल्क प्रोडक्ट्स से एलर्जी नहीं है, तो उसकी डाइट में दूध, घी और दही को भी शामिल करना चाहिए। 4 साल के बच्चे के लिए हेल्दी डाइट प्लान इस तरह से हैं-

ब्रेकफास्ट- 4 साल के बच्चे को ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजें देनी चाहिए। इसके लिए आप दलिया, उबले अंडे, उपमा, इडली, नट्स और दूध डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लंच से पहले- बच्चों को ब्रेकफास्ट के बाद लंच से पहले मौसमी फल, ब्रेड/कॉर्नफ्लेक्स या सैंडविच दे सकते हैं।

लंच- 4 साल के बच्चे को लंच में कम मसाले वाली मौसमी सब्जी, चावल, दाल, और नॉनवेज खिला सकते हैं।

शाम का नाश्ता- बच्चे को शाम के नाश्ते में दूध, छाछ, दही, केले की चिप्स, टोस्ट और प्रोटीन कुकीज आदि दे सकते हैं।

डिनर- 4 साल के बच्चे को डिनर में दाल, सब्जी,रोटी या ब्रेड दें। इसके अलावा थोड़ी मात्रा में चावल भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध दें।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp