40 वर्ष की उम्र की महिला में सिर्फ 15-25 हजार अंडों का उत्पादन होता है
जब बात 40 से 50 साल की महिलाओं की आती है तो इस उम्र में मेनोपॉज भी शुरू होने वाला होता है और इस दौरान शरीर में अंडों की संख्या और भी कम हो जाती है और उनकी क्वॉलिटी भी पहले की तरह बेहतर नहीं रहती. इन दोनों ही कारणों की वजह से न सिर्फ गर्भधारण करने में मुश्किल आती है बल्कि होने वाले बच्चे में क्रोमोसोम यानी गुणसूत्र से संबंधित असामान्यताएं और बीमारियां होने का खतरा भी कई गुणा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं इस उम्र में मिसकैरेज का खतरा भी काफी बढ़ जाता है.
40 पर औरत के कितने अंडे होते हैं?