Google AdSense Header Slot

5 महीने बच्चे का वजन कैसे बढ़ाएं?

Language: Hindi | Published: 21 Oct 2022 | Views: 22
5 महीने बच्चे का वजन कैसे बढ़ाएं?
वजन बढ़ाने में मददगार है रागी
कैल्शियम व आयरन के साथ फाइबर, प्रोटीन और विटामिन भी बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट और फैट भी वजन बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं (4) (6)। पोषक तत्वों से भरपूर रागी आसानी से पच जाती है, इसलिए चिकित्सक भी इसे बच्चों के आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं।

4-6 महीने के बच्चों के लिए आवश्यक पोषक तत्व

पहले छह महीने तक किसी भी बच्चे के लिए माँ का दूध सबसे ज्यादा स्वास्थ्यप्रद होता है। लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। जब आपका बच्चा 4 महीने का हो जाएगा तो आप उसे ठोस खाद्य पदार्थ खिलाना भी शुरू करें। आपके बच्चे के लिए न्यूट्रिशन से भरपूर ठोस खाद्य पदार्थ कुछ इस प्रकार हैं;

1 एक बच्चे को सबसे पहले जिस न्यूट्रिशन की आवश्यकता होती है, वह प्रोटीन है। हमारे शरीर के लिए प्रोटीन अनिवार्य क्यों है या यह एक मूल खाद्य पदार्थ क्यों माना जाता है, इसका एक कारण है। प्रोटीन शारीरिक विकास और मांसपेशियों व टिश्यू को ठीक करने में मदद करता है। बच्चों को इसकी आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि इस आयु में उनका विकास तेजी से होता है।
2 दूसरा आवश्यक पोषक तत्व आयरन है जो मस्तिष्क के कार्यों और हीमोग्लोबिन के लिए बेहतरीन होता है। एक नवजात शिशु में पर्याप्त आयरन होता है जो बच्चे में लगभग 4 महीने तक बना रहता है। उसके बाद आपको आयरन की आवश्यकता बच्चे के आहार में पूरी करनी होती है।
3 बच्चों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड भी जरूरी है क्योंकि यह आपके बच्चे की दृष्टि, मस्तिष्क के विकास और संज्ञानात्मक विकास के लिए जरूरी है।
4 4 से 6 महीने के बच्चे के लिए कैल्शियम भी बहुत जरूरी होता है, यह बच्चों के दाँत और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। बच्चों को रोजाना कम से कम 500 मिलीग्राम कैल्शियम देना जरूरी है। माँ के दूध और फार्मूला दूध में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है। बच्चे की हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाने के लिए उन्हें कैल्शियम देना शुरू करें।
5 विटामिन भी आवश्यक होते हैं, बच्चे की त्वचा और अच्छी दृष्टि के लिए विटामिन ‘ए’ और ‘सी’ जरूरी होता है। बच्चों के मेटाबॉलिज्म और इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन ‘बी’ की आवश्यकता होती है। विटामिन ‘डी’ बच्चों की हड्डियों और विटामिन ‘ई’ तंत्रिका तंत्र के लिए बेहतरीन माना जाता है। विटामिन ‘के’ ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है।
6 बच्चों के लिए कम से कम 3 मिलीग्राम जिंक भी जरूरी है क्योंकि यह सफेद रंग की ब्लड सेल को बनाने में मदद करता है जो बच्चों के इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
7 कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है इसलिए यह पोषक तत्व भी आपके बच्चे के लिए आवश्यक है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp