हर महिला और हर बेबी बंप अलग होता हैं। इसका कोई सटीक समय नहीं हैं की आपका पेट कब दिखना शुरू होगा। पेट तब दिखने लगता हैं जब आपका बढ़ता हुआ गर्भाशय प्यूबिक बोन से ऊपर फैलने लगता हैं। यह तब शुरू होता हैं जब आप लगभग १२ सप्ताह की गर्भवती होती हैं। इससे पहले गर्भाशय श्रोणि के अंदर रहता हैं जो की दिखाई नहीं देता हैं।
पहली तिमाही में महिला के शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं तो हो सकता हैं की इस दौरान आपका पेट ना दिखे। इस समय बच्चा भी बन रहा होता हैं लेकिन फिर भी आपको अलग महसूस होता हैं पर आपका शरीर अलग नहीं दीखता।
दूसरी तिमाही में पेट का उभार दिखने जैसा होता हैं। १६ से २० सप्ताह के बीच यह दिखाई देने लगता हैं की आपके बच्चे की वृद्धि हो रही हैं लेकिन कुछ महिलाओं की दूसरी तिमाही के आखरी चरणों में और तीसरी तिमाही में भी उनका पेट कुछ ख़ास दिखाई नहीं देता हैं।
प्रेग्नेंट महिलाओं की दूसरी तिमाही चौथे महीने से लग जाती हैं। दूसरी तिमाही में आपको महसूस होता हैं की आपका शिशु इधर-उधर घूमना शुरू कर देता हैं और आपका शरीर भी अलग दिखने लग जाता हैं।
5 महीने में पेट कितना निकलता है?