5 सप्ताह के अल्ट्रासाउंड पर आप क्या देखते हैं?
इस हफ्ते आपके नन्हे शिशु का भ्रूण एक संतरे के बीज के आकार का या नाखून के सिरे जितना बड़ा होता है और उसे अल्ट्रासाउंड में ही देखा जा सकता है। आपका शिशु एक टैडपोल (मेंढक का बच्चा) जैसा दिखाई पड़ता है और उसका हृदय काफी अवयस्क होता है, जो धड़कना शुरु कर चुका है और अपने नन्हे शरीर में हर ओर खून भेजना आरंभ कर चुका है।