6 महीने का बच्चा पेट में कितना बड़ा होगा?
प्रेगनेंसी के छठे महीने के अंत तक शिशु 10 से 15 इंच का होता है। प्रेगनेंसी के छठे महीने के अंत तक शिशु का वजन 500 से 700 ग्राम होता है। स्किन लाल और झुर्रीदार होती है जिसपर मुलायम बालों की एक परत होती है। उसके सोने और जागने का एक पैटर्न बन जाता है जिसे आप महसूस कर सकती हैं।