6 महीने के बच्चे को गाय का दूध पिला सकते हैं क्या?
शिशु जब छह माह का हो जाए, तो उसका खाना बनाने के लिए आप थोड़ी मात्रा में गाय का दूध इस्तेमाल कर सकती हैं। दही, पनीर और हल्की चीज़ भी छह महीने के बाद से शिशु को दी जा सकती हैं। मगर, गाय का दूध मुख्य पेय के तौर पर देने से एक साल का होने से पहले उसे जरुरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।