शिशु का विकास
गर्भावस्था के छठे सप्ताह में शिशु की लंबाई ⅛ से 1/4 इंच तक होती है। इस समय बच्चा अनार या मटर के दाने जितना होता है। बांह, टांग और कानों पर छोटे बड्स आ चुके होते हैं। मस्तिष्क, फेफड़े और अन्य अंग भी विकसित हो रहे होते हैं।भ्रूण की स्किन पर पतली परत आ चुकी होती है। इस स्टेज पर आप वैजाइनल अल्ट्रासाउंड से बच्चे की दिल की धड़कन का पता लगा सकते हैं।बच्चे का आकार
अब आपका बेबी तेजी से बढ़ रहा है। जो भ्रूण पिछले हफ्ते संतरे के बीज जितना था अब वह मटर के दाने के बराबर हो गया है। सबसे अच्छी खबर यह है कि अब आप उसके दिल की धड़कन सुन सकते हैं।
6 हफ्ते का बच्चा कितना बड़ा होता है?